फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video Artist created beautiful wall painting video geos viral on social Media

Viral Video: आर्टिस्ट ने कलाकारी से जीत लिया लोगों का दिल, वायरल वीडियो को देखकर खूली रह जाएंगी आपकी आंखें

Mon, 12 May 2025 06:18 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 12 May 2025 06:18 PM IST
सार

Viral Video: वायरल वीडियो के शुरुआत में गंदी सी दीवार दिखाई देती है और उस पर चित्रकार की नजर पड़ती है। इसके बाद उसने दीवार को सुंदर बनाने की ठान ली। फिर चित्रकार ने अपनी कलाकारी से उस दीवार और प्रकृति नजारे को बेहद खूबसूरत बना दिया।

विज्ञापन
Viral Video Artist created beautiful wall painting video geos viral on social Media
आर्टिस्ट ने कलाकारी से जीत लिया लोगों का दिल - फोटो : Instagram/@artist_nishad_

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक म्यूरल पेंटिंग (दीवार पर की गई पेंटिंग) तेजी से वायरल हो रही है। पेंटिंग के वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि चित्रकार ने दीवार पर एक बेहद खूबसूरत पेंटिंग बनाई है। यह पेंटिंग इतनी खूबसूरत है कि आप देखने के बाद चित्रकार की तारीफ जरूर करेंगे। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो के शुरुआत में गंदी सी दीवार दिखाई देती है और उस पर चित्रकार की नजर पड़ती है। इसके बाद उसने दीवार को सुंदर बनाने की ठान ली। फिर चित्रकार ने अपनी कलाकारी से उस दीवार और प्रकृति नजारे को बेहद खूबसूरत बना दिया। वीडियो में देख सकते हैं दीवार बिल्कुल गंदी थी, लेकिन अब वहां पर एक खूबसूरत लड़की चित्र बना हुआ है। 
विज्ञापन


चित्रकार ने बनाई खूबसूरत पेंटिंगट

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दीवार के पीछे एक पेड़ है। इस पेड़ की डालियां दीवार पर लटक रही है, जो चमेली के फूल का है। इस पर सफेद रंग के खूब फूल खिले हैं। लड़की की पेंटिंग और पेड़ की हरियाली इस नजारे को बेहद खूबसूरत बना रही हैं, जिसे देखकर आपकी आंखें ठहर जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Nishad V Aboobacker (@artist_nishad_)



Viral Video: कार या हेलिकॉप्टर से नहीं ट्रक चलाते हुए बरात लेकर आया दूल्हा, चौंके गांव वाले, वीडियो वायरल


लड़की की पेंटिंग में इस पेड़ की टहनियां और फूल अब ऐसे नजर आ रहे हैं, जैसे ये लड़की के बाल हों। इसमें फूल से उसका श्रृंगार किया गया हो। यह शानदार कलाकारी न सिर्फ कला का शानदार नमूना है, बल्कि प्रकृति और कला के मेल का एक बेहतरीन उदाहरण भी है।

Viral Video: अब इंसान ही नहीं, शेर भी करने लगा है पैराग्लाइडिंग, शख्स ने गोद में लेकर किया ये कारनामा

पेंटिंग में आप देख सकते हैं कि चित्रकार ने इस पेंटिंग पर लड़की की पोशाक हरे रंग की बनाई है और काले पोल्का डॉट्स बनाए हुए हैं। लड़की की मुस्कान आपको मन मोह लेगी। पेड़-पौधों की हरियाली और नीले आसमान का बैकग्राउंड इस दीवार की पेंटिंग को और भी सुंदर बना रहे हैं। यह नजारा कहां का है, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। 

Viral Video: जोधपुर में ब्लैक आउट के बीच शादी, मेहमानों ने दिखाई फ्लैश लाइट तब जाकर दूल्हा-दुल्हन ने लिए फेरे

आप वीडियो में दिख रहे नारियल के पेड़ और केले के पत्ते इसे और खूबसूरत बना रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @artist_nishad_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इस खबर लिखे जाने तक दो करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed