{"_id":"66f2bdfb802655fc700828e3","slug":"viral-video-after-sitting-on-a-camel-two-people-fell-camel-riding-fail-watch-viral-video-2024-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: सवारी करने के लिए ऊंट पर बैठ रहे थे दो शख्स, फिर जो हुआ वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: सवारी करने के लिए ऊंट पर बैठ रहे थे दो शख्स, फिर जो हुआ वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
Tue, 24 Sep 2024 06:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:56 PM IST
सार
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। यह देखकर आप यह भी कहेंगे कि ऊंट के ऊपर ज्यादा वजन नहीं डालना चाहिए। दरअसल, एक ऊंट पर दो शख्स बैठे थे।
विज्ञापन
सवारी करने के लिए ऊंट पर बैठ रहे थे दो शख्स, फिर जो हुआ वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
- फोटो : prahlad_phalsund
विस्तार
Viral Video: क्या आपने कभी रेगिस्तान का जहाज कहे जाने वाले ऊंट की सवारी की है? सोशल मीडिया पर एक ऊंट की सवारी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद शायद आपको ऊंट पर बैठने से डर लगने लगेगा। हालांकि, यह वायरल वीडियो काफी मजेदार है।
विज्ञापन
जमीन पर बैठने के बाद ऊंट जब खड़ा होता है, तो उस बैठे इंसान को दिल धड़कने लगता है। क्योंकि ऊंट के खड़े होते समय इंसान इतना आगे पीछे होता है कि उसे लगता है वह नीचे गिर जाएगा। हालांकि, लोग समझदारी से ऊंट बैठते हैं, ताकि नीचे गिरे नहीं।
विज्ञापन
अब इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। यह देखकर आप यह भी कहेंगे कि ऊंट के ऊपर ज्यादा वजन नहीं डालना चाहिए। दरअसल, एक ऊंट पर दो शख्स बैठे थे। लेकिन जैसे ही ऊंट खड़ा होने लगा तो दोनों गिर गए। यह वीडियो काफी पुराना है, लेकिन एक बार फिर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Prison: दुनिया की पांच सबसे अनोखी जेल, कहीं राजा की तरह रहता है कैदी, तो कहीं खरीदना पड़ता है कमरा
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर prahlad_phalsund नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है, ऊंट पर हर कोई नहीं बैठ सकता है। इस वीडियो को लाखों देख चुके हैं और लाइक किया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
Baba Vanga: क्या सच होने जा रही है बाबा वेंगा की ये डरावनी भविष्यवाणी? अगर ऐसा हुआ तो दुनिया में मचेगी तबाही
View this post on Instagram
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स अपने साथी को ऊंट पर चढ़ाचा है। फिर उस पर खुद बैठ जाता है। इसके बाद जैसे ही ऊंट खड़ा होता है, उसका संतुलन बिगड़ता है और दोनों नीचे गिर जाते हैं। इस वायरल वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं।