फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Dance Video: son fell on the stage while dance then what the mother did immediately users are praising

Viral Dance Video: डांस करते समय स्टेज पर गिर पड़ा बच्चा, फिर मां ने किया ऐसा काम, लोग कर रहे हैं खूब तारीफ

Thu, 16 Feb 2023 05:49 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 16 Feb 2023 05:49 PM IST
सार

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा शादी में मेंहदी फंक्शन के दौरान डांस कर रहा है। यह बच्चा मस्ती और कॉन्फिडेंस के साथ 'दिल बहलता है मेरा आपके आ जाने से' गाने पर डांस करता हुआ नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Viral Dance Video: son fell on the stage while dance then what the mother did immediately users are praising
डांस करते समय स्टेज पर गिर पड़ा बच्चा, फिर मां ने किया ऐसा काम - फोटो : Instagram/nunkwin_0fficial

विस्तार

Viral Dance Video: सोशल मीडिया एक से बढ़कर एक खूबसूरत वीडियो देखने को मिलते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर छोटे बच्चों के डांस भी खूब वायरल होते हैं। मासूम बच्चों के डांस और उनकी मासूमियत दोनों लोगों के दिल को जीत लेती है। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक छोटे बच्चे का शादी में डांस का वीडियो वायरल हो रहा है।  

विज्ञापन


इसस पहले सोशल मीडिया पर स्कूल के एक कार्यक्रम में मासूम बच्ची के डांस का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें बच्ची के सामने बैठकर उसके पापा डांस कर स्टेप बता रहे थे, ताकि बच्ची डांस के स्टेप को भूल न जाए। बच्ची के डांस के वीडियो पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया था। लेकिन इन दिनों इंटरनेट पर वायरल यह वीडियो मां-बेटे का है। 
विज्ञापन


वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा शादी में मेंहदी फंक्शन के दौरान डांस कर रहा है। यह बच्चा मस्ती और कॉन्फिडेंस के साथ 'दिल बहलता है मेरा आपके आ जाने से' गाने पर डांस करता हुआ नजर आ रहा है। लेकिन डांस करते समय अचानक बच्चे का पैर लड़खड़ा जाता है और वो गिर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Alien News: इस गांव में बार-बार क्यों आते हैं एलियन? मुर्गों की रेस से क्या है संबंध, नासा कर रहा है शोध


इसके बाद उसकी मां वहां पहुंचती है और उसका हाथ पकड़कर उसे उठाती है। इसके साथ ही वह बच्चे के आत्मविश्वास को बढ़ाती है। मां बेटे का हौसला बढ़ाने के लिए साथ खुद भी डांस करने लगती है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर nunkwin_0fficial नाम के अकाउंट से सात फरवीर को शेयर किया गया था। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं जबकि ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। 

View this post on Instagram

A post shared by Nunkwin (@nunkwin_0fficial)



Ajab-Gajab: 32 साल की महिला सोकर उठी तो हो गई 17 साल की, डाॅक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

सोशल मीडिया पर मां के इस अंदाज को लोग काफी पंसद कर रहे हैं और तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि बच्चों की असफलताओं पर माता-पिता को इस तरह समर्थन करना चाहिए और आत्मविश्वास बढ़ाना चाहिए। अब इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफाॅर्म पर लोग शेयर कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed