{"_id":"6adf5fe4a69d865045004691","slug":"viral-2-year-10-month-old-karnataka-girl-plays-12-different-taals-on-tabla-creates-record-viral-video-2026-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ 2 साल की उम्र में तबले पर बजाई 12 ताल, नन्ही स्वरश्री हेगड़े ने बनाया रिकॉर्ड, हुनर देख दुनिया हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
सिर्फ 2 साल की उम्र में तबले पर बजाई 12 ताल, नन्ही स्वरश्री हेगड़े ने बनाया रिकॉर्ड, हुनर देख दुनिया हैरान
Mon, 26 Oct 2026 07:43 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Mon, 26 Oct 2026 07:43 PM IST
सार
कर्नाटक की एक 2 साल 10 महीने की बच्ची ने ऐसा कमाल किया है कि उनकी दुनिया हैरान है। बच्ची इस कम्र में तबले पर 12 अलग-अलग ताल बजाया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सिर्फ 2 साल की उम्र में तबले पर बजाई 12 ताल, नन्ही स्वरश्री हेगड़े ने बनाया रिकॉर्ड
- फोटो : एक्स
विस्तार
कर्नाटक की नन्ही बच्ची स्वरश्री हेगड़े ने अपनी अद्भुत संगीत प्रतिभा से दुनिया को हैरान कर दिया है। उन्होंने सिर्फ 2 साल 10 महीने की उम्र में तबले पर 12 अलग-अलग ताल बजाया है। उनकी अद्भुत कला की वजह से उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर लोग उनकी प्रतिभा की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
नन्ही उंगलियों की थाप ने किया हैरान
कहा जाता है कि हुनर उम्र का मोहताज नहीं है और स्वरश्री हेगड़े ने इसको सच साबित किया है। इस उम्र में ज्यादातर बच्चे बोलना सीख रहे होते हैं और नन्हे कदमों से दुनिया को समझने की कोशिश कर रहे होते हैं। लेकिन इस उम्र में स्वरश्री तबले पर अपनी उंगलियों से लय और ताल का ऐसा जादू बिखेरती हैं कि देखने वाले हैरान हो जाते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्वरश्री बेहद सहज अंदाज में तबला बजाती दिख रही हैं। उनकी छोटी-छोटी उंगलियों की थाप और ताल के साथ उनका तालमेल लोगों का ध्यान खींच रहा है। इतनी कम उम्र में संगीत के प्रति उनकी रुचि और वाद्य यंत्र पर उनकी पकड़ देखकर हर कोई हैरान है और लोग इसे असाधारण प्रतिभा बता रहे हैं।
विज्ञापन
Her name is Swarshri Hegde she is 2 years 10 months old. But at this little age only she has made into India Book of Records for reciting,playing 12 taals in Tabala. She is from Honnavara Uttara Kannada Karnataka. Congratulations to little Swarshri 😍👏💐 https://t.co/U5TjJKT35N
— Adarsh Hegde (@adarshahgd) October 24, 2026
इस्राइल के प्रधानमंत्री को कितना मिलता है वेतन? नेतन्याहू से ज्यादा इस शख्स को मिलती है सैलरी
12 अलग-अलग ताल बजाकर बनाया रिकॉर्ड
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में बताया गया है कि स्वरश्री हेगड़े ने सिर्फ 2 साल 10 महीने की उम्र में तबले पर 12 अलग-अलग ताल बजाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। इस उपलब्धि बाद उनकी प्रतिभा को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
वायरल वीडियो: मेहनत की कमाई से खरीदी कार, कुछ घंटों में हुआ ऐसा हाल; वीडियो देख भड़के लोग
बताया गया है कि स्वरश्री कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के होन्नावर की रहने वाली हैं। इतनी छोटी उम्र में संगीत के क्षेत्र में उनकी इस उपलब्धि को लोग पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात मान रहे हैं। कई लोगों ने उनके हुनर की तारीफ की है और इसे ईश्वर का आशीर्वाद बताया है। कुछ लोगों ने उनकी प्रतिभा को अविश्वसनीय बताया है। लोगों ने देवी सरस्वती का आशीर्वाद बताया है।