Viral Video: 'कयामत-कयामत' गाने पर प्रोग्राम देख रहे थे गांव वाले, तभी अचानक से ही मिनटों में सब हुए गायब
Viral Video: फिलहाल सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गांव के काफी लोग रात के समय एक जगह पर इकट्ठा हैं। वहां बड़े-बड़े स्पीकर लगे हुए हैं और उनमें से जोर-जोर से कयामत-कयामत गाना बज रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज के दौर में सोशल मीडिया लोगों के मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन बन चुका है। देश-दुनिया में करोड़ों लोग रोजाना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स आदि पर एक्टिव रहते हैं और दिन का कुछ वक्त वहां जरूर बिताते हैं। महिलाएं, पुरुष, युवा, बुजुर्ग और यहां तक कि बच्चे भी सोशल मीडिया से जुड़ चुके हैं। यह प्लेटफॉर्म सिर्फ मनोरंजन का ही नहीं, बल्कि लोगों के विचार व्यक्त करने और दुनिया भर की खबरें जानने का भी जरिया बन गया है। सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों वीडियो और तस्वीरें अपलोड होती हैं, जिनमें से कुछ खास वीडियो तेजी से वायरल होकर सुर्खियां बटोर लेते हैं। इनमें से ज्यादातर वायरल वीडियो में मजेदार या चौंकाने वाले नजारे होते हैं, जो लोगों को आकर्षित कर लेते हैं और इंटरनेट पर छा जाते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
फिलहाल सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गांव के काफी लोग रात के समय एक जगह पर इकट्ठा हैं। वहां बड़े-बड़े स्पीकर लगे हुए हैं और उनमें से जोर-जोर से कयामत-कयामत गाना बज रहा है। माहौल पूरी तरह पार्टी जैसा बना हुआ है और लोग मस्ती करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, अचानक माहौल में बदलाव आता है। कुछ ही सेकंड में लोग अपनी जगह से उठकर तेजी से भागने लगते हैं। देखते ही देखते गाने की आवाज भी बंद हो जाती है और पूरा स्टेज खाली हो जाता है।
Sach me Qayamat aa gayi 😭😭 pic.twitter.com/0c03bMqcBn
— Introvert //🙇🏻♂️ (@introvert_hu_ji) June 28, 2025
पार्टी में अचानक से पहुंची पुलिस
इस हड़बड़ी का कारण था पुलिस का वहां पहुंचना। माना जा रहा है कि देर रात पार्टी और तेज आवाज में गाने बजाने की वजह से किसी ने इसकी शिकायत कर दी होगी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही लोग घबरा गए और भागने लगे, जिससे वहां भगदड़ जैसा माहौल बन गया। यह वीडियो कब का है, इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है, लेकिन फिलहाल यह इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @introvert_hu_ji नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “सच में कयामत आ गई।” खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 68 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इसे लेकर कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने वीडियो पर लिखा, “हां यार कयामत आ गई।” एक और यूजर ने लिखा, “पुलिस आ गई पुलिस आ गई।” वहीं कई लोगों ने हंसने वाले इमोजी और मजेदार जीआईएफ के जरिए भी अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिससे साफ है कि लोग इस वीडियो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और यह सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो गया है।