फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Video of Khan Sir and His Wife Sharing a Sweet Conversation on Couch Wins Hearts Online

Viral Video: खान सर की भी बीवी के आगे नहीं चली, एक इशारे पर सोफे से उठ गए मास्टर साहब, वीडियो वायरल

Fri, 06 Jun 2025 03:41 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 06 Jun 2025 03:41 PM IST
सार

Viral Video: कभी बिहार के नेता तेजस्वी यादव से हुई हंसी-मजाक भरी बातचीत तो कभी दुल्हन के चेहरे की झलक पाने को बेताब लोगों की नजरें इन तमाम पलों ने रिसेप्शन को एक यादगार मौका बना दिया। अब इसी कड़ी में एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें खान सर और उनकी पत्नी का एक प्यारा सा पल कैमरे में कैद हो गया है।

विज्ञापन
Video of Khan Sir and His Wife Sharing a Sweet Conversation on Couch Wins Hearts Online
बीवी के इशारे पर चले खान सर - फोटो : एक्स@askshivanisahu

विस्तार

देश के चर्चित टीचर खान सर की शादी की खबरें इन दिनों हर तरफ छाई हुई हैं। बिना किसी शोर-शराबे के शादी रचाने के बाद उन्होंने एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया, जिसमें कई राजनीतिक हस्तियों और चर्चित चेहरों की मौजूदगी देखने को मिली। इस रिसेप्शन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
कभी बिहार के नेता तेजस्वी यादव से हुई हंसी-मजाक भरी बातचीत तो कभी दुल्हन के चेहरे की झलक पाने को बेताब लोगों की नजरें इन तमाम पलों ने रिसेप्शन को एक यादगार मौका बना दिया। अब इसी कड़ी में एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें खान सर और उनकी पत्नी का एक प्यारा सा पल कैमरे में कैद हो गया है और इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि खान सर और उनकी पत्नी स्टेज के सामने एक सोफे पर बैठे हैं। मंच पर गायकों की प्रस्तुति चल रही है, जिसे मेहमान बड़े चाव से देख और सुन रहे हैं। इस दौरान खान सर अपनी जेब से नोटों की एक गड्डी निकालते हैं और पत्नी से कुछ चर्चा करते हैं। ऐसा लगता है कि वे स्टेज पर गा रहे कलाकारों को कुछ नगद इनाम देना चाहते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी से डरे खान सर
हालांकि, पैसे निकालने के बाद वो कुछ पल तक संकोच में नजर आते हैं और हाथ में पैसे लिए बैठे रहते हैं, जैसे सही समय का इंतजार कर रहे हों। तभी उनकी पत्नी इशारे से उन्हें आगे बढ़ने के लिए कहती हैं। पत्नी के इस संकेत को समझते ही खान सर तुरंत खड़े होते हैं और मंच के पास जाकर गायकों को पैसे देते हैं। साथ ही उनके प्रदर्शन की तारीफ भी करते हैं। इसके बाद वह वापस अपनी सीट पर लौट आते हैं और पत्नी के साथ परफॉर्मेंस का आनंद लेने लगते हैं। यह पूरा सीन कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और अब इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @askshivanisahu नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया, “जिसके पास पैसा होता है, वह अदब से पेश आता है।” इस क्लिप ने इंटरनेट यूजर्स के बीच हलचल मचा दी है। वीडियो पर यूजर्स के मजेदार कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। एक ने लिखा, “बीवी बड़ी समझदारी से समझा रही हैं।” दूसरे यूजर का कहना था, “लगता है सर शादी के बाद सरेंडर कर चुके हैं।” वहीं किसी और ने मजाक में लिखा, “खान साहब तो अब से ही बीवी के इशारों पर चलने लगे हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed