फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यह देश जारी करने वाला है एक लाख का नोट, लेकिन उससे मिलेंगे सिर्फ दो किलो आलू

Thu, 08 Oct 2020 12:22 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 08 Oct 2020 12:22 PM IST
विज्ञापन
venezuela mulls printing one lakh bolivar notes know how much its worth
वेनेजुएला - फोटो : Pixabay

क्या आपने कभी एक लाख रुपये के करेंसी नोट के बारे में सुना है? नहीं ना, लेकिन दुनिया में एक देश ऐसा है जो एक लाख रुपये के नोट जारी करने वाला है। वैसे आमतौर पर एक लाख रुपये बहुत होते हैं, खासकर भारत में। यहां इतने रुपयों में तो आदमी बहुत सारा सामान खरीद सकता है, लगभग पूरे साल के लिए राशन और सब्जी खरीद सकता है, लेकिन कहा जा रहा है कि उस देश में एक लाख रुपये की कोई कीमत ही नहीं है। उससे तो सिर्फ दो किलो आलू ही मिलेंगे। वहां के हालात ये हैं कि लोग महज एक कप चाय या कॉफी पीने के लिए बैग भरकर रुपये ले जाते हैं, तब जाकर कहीं उन्हें एक कप चाय या कॉफी नसीब होती है।  

venezuela mulls printing one lakh bolivar notes know how much its worth
वेनेजुएला - फोटो : iStock

इस देश का नाम है वेनेजुएला। यह दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में स्थित एक देश है, जिसकी राजधानी काराकास है। एक समय में वेनेजुएला दुनिया के अमीर देशों में शुमार हुआ करता था और इसकी वजह थी कि उसके पास तेल का विशाल भंडार था और वह तेल की दुनिया के अग्रणी निर्यातकों में से एक था, लेकिन आज यह देश महामंदी की दौर से गुजर रहा है। यहां की करेंसी की कीमत रद्दी के बराबर हो गई है और महंगाई हजारों गुना बढ़ गई है। 


 

venezuela mulls printing one lakh bolivar notes know how much its worth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

साल 2018 में वेनेजुएला में महंगाई इस कदर थी कि एक कप कॉफी की कीमत 25 लाख बोलिवार (वेनेजुएला की मुद्रा) और एक किलो टमाटर की कीमत 50 लाख बोलिवार हो चुकी थी। लोग किसी सामान के लिए नगद में पैसे तक नहीं दे पा रहे थे। अभी भी वहां पर हालात कुछ ऐसे ही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
venezuela mulls printing one lakh bolivar notes know how much its worth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अब वेनेजुएला में नोटों की किल्लत हो गई है, जिसकी वजह से वह नोट छापने के लिए पेपर भी बाहर से मंगा रहा है। यहां की सरकार ने एक इटैलियन कंपनी से 71 टन सिक्योरिटी पेपर खरीदा है और एक लाख बोलिवार के नोट जारी करने की तैयारी में है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस देश में एक लाख बोलिवार की कीमत महज 0.23 डॉलर यानी करीब 17 रुपये ही होगी। 

विज्ञापन
venezuela mulls printing one lakh bolivar notes know how much its worth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इस देश में लोगों की भूखमरी जैसी हालत है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां के लोगों का कहना है कि वेनेजुएला में महंगाई इस कदर बढ़ी हुई है कि अगर आदमी पूरे महीने काम करता है, फिर भी वह उस कमाई से 2-3 दिन से ज्यादा खाना नहीं खा सकता। इन्हीं वजहों से तो कई लोग वेनेजुएला छोड़कर दूसरे-दूसरे देशों में जाकर बस गए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed