Uttarkashi Cloudburst: बादलों में कितने लीटर होता है पानी? बादल फटने के बाद अचानक चारों तरफ मच जाती है तबाही
Uttarkashi Cloudburst: आसमान में बादल अलग-अलग बिखरे हुए दिखाई देते हैं, लेकिन इन बादलों में बहुत मात्रा में पानी होता है। बादल पानी की छोटी-छोटी बूंदों या बर्फ के क्रिस्टल का एक समूह होते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Uttarkashi Cloudburst And Flash Flood: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मंगलवार दोपहर भारी बारिश के बाद बड़ा हादसा हो गया है। यहां पर खीर गंगा नदी में अचानक आई बाढ़ ने धराली कस्बे में भारी तबाही मचा दी। यह पर्यटक स्थल 8,600 फीट की ऊंचाई पर बसा है। यहां पर तेज बहाव ने बाजार, होटल और आवासीय इमारतों को पलभर में तबाह कर दिया।
वायरल वीडियो में देखा गया कि विशाल लहरें इलाके में तेजी से फैलते हुए लोगों और घरों को अपने साथ बहा ले गईं। इस हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत हुई है, तो वहीं करीब 50 लोगों के लापता या मलबे में फंसे होने की आशंका है। आइए जानते हैं कि बादल फटने पर कितने लीटर पानी बहता है, जिससे तबाही मचती है।
आसमान में बादल अलग-अलग बिखरे हुए दिखाई देते हैं, लेकिन इन बादलों में बहुत मात्रा में पानी होता है। बादल पानी की छोटी-छोटी बूंदों या बर्फ के क्रिस्टल का एक समूह होते हैं। जब सूर्य की गर्मी से जब पानी से वाष्प बनकर हवा में बदल जाता है, तो वो ऊपर जाकर ठंडा होने के बाद छोटी-छोटी बूंदों में तब्दील हो जाता है। यह बूंदें धूल के कणों के चारों ओर इकट्ठा होकर बादलों में बदल जाती हैं।
बादल में कितना होता है पानी?
अब सवाल है कि आखिर बादल में कितना पानी होता है? यह बादल के आकार पर निर्भर करता है। एक छोटे में कुछ ग्राम से लेकर लाखों टन तक पानी हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक मध्यम आकार के बादल में कुछ टन से लेकर कुछ सौ टन कर पानी हो सकता है, तो वहीं एक बड़े बादल में हजारों टन से लेकर लाखों टन तक पानी हो सकता है।
Viral Video: प्रयागराज में बाढ़ के बीच भी नाव में सब्जी बेचता दिखा शख्स, लोग बोले- एक की चीज 100 में देगा
कई बार बेहद काले बादल दिखते हैं और गरज होती है, तो उसमें दो बिलियन पाउंड से ज्यादा पानी हो सकता है। आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि बादलों का वजन कितना होता है, लेकिन फिर भी वे हवा में तैरते रहते हैं।
Viral Video: 'मेरी पत्नी को बचाइए वो तैर नहीं सकती है', बाढ़ में फंसे कपल का वीडियो वायरल, देख आ जाएंगे आंसू
दरअसल, बादलों में पानी की कुछ बूंदें बहुत छोटी-छोटी होती हैं और हवा में तैरती रहती हैं। बादल में पानी की बूंदें आपस में मिलकर बड़ी हो जाती हैं, जिसके कारण उनका वजन बढ़ जाता है। बादल का आकार बड़ा या छोटा हो सकता है। यह एक किलोमीटर तक लंबा और चौड़ा भी हो सकता है। बादल कितना होगा, यह हवा के तापमान, घनत्व और बादलों की चाल पर निर्भर करता है।