फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A man was seen selling vegetables in a boat amidst the flood in Prayagraj Video goes Viral on Internet

Viral Video: प्रयागराज में बाढ़ के बीच भी नाव में सब्जी बेचता दिखा शख्स, लोग बोले- एक की चीज 100 में देगा

Wed, 06 Aug 2025 12:52 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 06 Aug 2025 12:52 PM IST
सार

Viral Video: इस वीडियो में एक व्यक्ति दिख रहा है जो सब्जी बेचने के लिए निकला है, लेकिन तरीका इतना अनोखा है कि लोग हैरान रह गए हैं। आमतौर पर हम सब्जी बेचने वालों को ठेली या साइकिल पर सब्जी ले जाते हुए देखते हैं, लेकिन इस वीडियो में शख्स एक नाव में सब्जियां लेकर निकला है।

विज्ञापन
A man was seen selling vegetables in a boat amidst the flood in Prayagraj Video goes Viral on Internet
बाढ़ में चप्पू चलाता दिखा शख्स - फोटो : इंस्टाग्राम @prayagrajhub01

विस्तार

फिलहाल देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। नदियों में पानी का बहाव इतना तेज हो गया है कि कई इलाकों में बाढ़ जैसे दृश्य देखने को मिल रहे हैं। वहीं, बादल फटने की घटनाएं भी कुछ क्षेत्रों में दहशत फैला रही हैं। अगर आप खबरों पर नजर रखते हैं, चाहे अखबार के जरिए या मोबाइल और टीवी पर तो आपने जरूर ऐसी खबरें हाल ही में देखी या पढ़ी होंगी। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का है। जो कोई भी इस वीडियो को देख रहा है, वह हैरानी में पड़ रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो में एक व्यक्ति दिख रहा है जो सब्जी बेचने के लिए निकला है, लेकिन तरीका इतना अनोखा है कि लोग हैरान रह गए हैं। आमतौर पर हम सब्जी बेचने वालों को ठेली या साइकिल पर सब्जी ले जाते हुए देखते हैं, लेकिन इस वीडियो में शख्स एक नाव में सब्जियां लेकर निकला है। वह पानी से भरी गलियों में चप्पू से नाव चलाते हुए आगे बढ़ रहा है और उसकी नाव में विभिन्न प्रकार की सब्जियां रखी हुई हैं। जो लोग यह सोच रहे हैं कि यह वीडियो कश्मीर के डल लेक का है, वे गलत हैं। यह वीडियो प्रयागराज का है, जहां पानी भर जाने के कारण नाव से सब्जी बेचना पड़ रहा है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Prayagraj Hub || Parm Pandit (@prayagrajhub01)

विज्ञापन
विज्ञापन



वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर 'prayagrajhub01' नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा गया है, "कोई सब्जी लेने वाला है भाई।" इस वीडियो को अब तक 18 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी बहुत दिलचस्प हैं। एक यूजर ने लिखा, "भाई ने तो पूरा थाईलैंड बना दिया।" वहीं एक और ने मजाक करते हुए कहा, "बाकी शहरों में लोग दो या चार पहिया वाहन रखते हैं, प्रयागराज वालों के पास तो नाव भी है, क्या पता कब जरूरत पड़ जाए।" एक तीसरे ने लिखा, "एक सब्जी 100 की देगा, बहती गंगा में हाथ धोएगा।" कई लोगों ने वीडियो पर हंसी वाले रिएक्शन और इमोजी भी दिए हैं। यह वीडियो जहां एक ओर मनोरंजन कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ यह यह भी दिखा रहा है कि लोग कैसे मुश्किल हालात में भी अपना काम जारी रखते हैं और नए रास्ते निकाल ही लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed