{"_id":"69140dee11ee702dee079471","slug":"uncle-seen-lip-locking-a-venomous-king-cobra-then-suddenly-something-happened-that-left-everyone-stunned-2025-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: जहरीले किंग कोबरा को लिपलॉक करते नजर आए चचा, फिर अचानक हुआ ऐसा कि फटी रह गई सबकी आंखें","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: जहरीले किंग कोबरा को लिपलॉक करते नजर आए चचा, फिर अचानक हुआ ऐसा कि फटी रह गई सबकी आंखें
Wed, 12 Nov 2025 10:02 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 12 Nov 2025 10:02 AM IST
सार
Viral Video: वीडियो में नजर आता है कि चाचा बड़ी ही आसानी से एक जहरीले कोबरा को पकड़ रहे हैं। उनके चेहरे पर न डर है, न घबराहट। बस पूरे आत्मविश्वास के साथ वे सांप के फन को थाम लेते हैं।
विज्ञापन
सांप को की लिपलॉक करने की कोशिश
- फोटो : एक्स@Digital_khan01
विस्तार
कोबरा का नाम सुनते ही लोगों के शरीर में सिहरन दौड़ जाती है। माना जाता है कि ये दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में से एक है। ऐसे में अगर किसी का आमना-सामना कोबरा से हो जाए तो डर के मारे हाथ-पांव फूल जाना लाजमी है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों की सोच ही बदल दी। इस वीडियो में एक शख्स, जिन्हें लोग प्यार से चाचा कह रहे हैं, कोबरा के साथ जो करते दिखे, वो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में नजर आता है कि चाचा बड़ी ही आसानी से एक जहरीले कोबरा को पकड़ रहे हैं। उनके चेहरे पर न डर है, न घबराहट। बस पूरे आत्मविश्वास के साथ वे सांप के फन को थाम लेते हैं। हैरानी की बात तो तब होती है जब वे उस कोबरा को चूम लेते हैं। चाचा ने उस सांप के सिर को अपने मुंह के करीब लाकर उसे लिप लॉक कर लिया। ये देखकर वहां मौजूद लोग दंग रह गए। किसी को यकीन नहीं हुआ कि कोई इंसान इस हद तक बेखौफ हो सकता है।
विज्ञापन
भाई का यमराज जी के साथ उठना बैठना है...।😂 pic.twitter.com/PxyGra8hh3
— Shagufta khan (@Digital_khan01) November 11, 2025
विज्ञापन
सांप को की लिप लॉक करने की कोशिश
जानकारी के मुताबिक, ये शख्स असल में सांप रेस्क्यू करने वाले हैं। लेकिन आम रेस्क्यूअर जहां सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं, वहीं चाचा ने नंगे हाथों से ही कोबरा को संभाल लिया। न कोई छड़ी, न कोई डंडा बस सीधा हाथ से कोबरा पकड़ लिया। वो भी बिना किसी डर के। उनकी यह हरकत जितनी खतरनाक थी, उतनी ही हैरान कर देने वाली भी।
सांप को प्यार करते दिखे चाचा
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शुरुआत में कोबरा फन फैलाकर फुफकारता है। लेकिन कुछ ही पलों में चाचा के हाथों में जैसे शांत हो जाता है। चाचा उसे प्यार से पकड़ते हैं, उसके सिर को सहलाते हैं और फिर किस कर देते हैं। ऐसा लग रहा था मानो उनके और सांप के बीच कोई अनोखा रिश्ता बन गया हो। आसपास के लोग जो ये सब देख रहे थे, उनके चेहरे पर हैरानी और डर दोनों झलक रहे थे।
वीडियो पर यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
थोड़ी देर तक ‘प्यार-दुलार’ करने के बाद चाचा बड़े आराम से उस कोबरा को थैले में डाल देते हैं ताकि उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा जा सके। लेकिन लोगों के लिए ये नजारा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है और लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। किसी ने लिखा, “चाचा, आप तो नागराज निकले।” तो किसी ने कहा, “ऐसा दिल चाहिए कोबरा को चूमने के लिए।”