फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Two youths clashed over a seat on a train first they bit each others leg then pulled it Video Viral

Viral Video: ट्रेन में सीट को लेकर दो युवक भिड़े, पहले पैर पर काटा फिर टांग पकड़कर खींचा, लात-घूंसे भी चले

Fri, 10 Oct 2025 04:15 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 10 Oct 2025 04:15 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में दिख रहा है कि ट्रेन पूरी तरह यात्रियों से भरी हुई थी। इसी बीच एक यात्री ऊपरी बर्थ पर चढ़ने की कोशिश करता है। लेकिन उस जगह पर पहले से कोई बैठा हुआ था। बर्थ पर बैठा व्यक्ति उस यात्री को जगह नहीं देने पर अड़ा रहा और उसने उसे रोकने की कोशिश की।

विज्ञापन
Two youths clashed over a seat on a train first they bit each others leg then pulled it Video Viral
ट्रेन में सीट को लेकर भिड़े दो युवक - फोटो : एक्स@gharkekalesh

विस्तार

रेल यात्रा के दौरान अक्सर हम देखते हैं कि लोग छोटी-छोटी बातों पर बहस करने लगते हैं। कभी खिड़की वाली सीट के लिए तो कभी ऊपरी या निचली बर्थ को लेकर यात्रियों के बीच कहा सुनी हो जाती है। कई बार मामला इतना बढ़ जाता है कि स्थिति हाथापाई तक पहुंच जाती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को चौंका दिया। इसमें दो यात्री केवल सीट को लेकर इस कदर आपस में उलझ गए कि बात सीधे मारपीट तक पहुंच गई। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिख रहा है कि ट्रेन पूरी तरह यात्रियों से भरी हुई थी। इसी बीच एक यात्री ऊपरी बर्थ पर चढ़ने की कोशिश करता है। लेकिन उस जगह पर पहले से कोई बैठा हुआ था। बर्थ पर बैठा व्यक्ति उस यात्री को जगह नहीं देने पर अड़ा रहा और उसने उसे रोकने की कोशिश की। दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। पहले हल्की-फुल्की बहस हुई फिर अचानक मामला बिगड़ गया।
विज्ञापन

 


ट्रेन में सीट को लेकर
नीचे खड़ा यात्री किसी भी तरह से ऊपर चढ़ना चाहता था। उसने गुस्से में बर्थ पर बैठे व्यक्ति का पैर पकड़कर जोर से खींचना शुरू कर दिया। लेकिन बर्थ पर बैठे व्यक्ति ने हटने से साफ मना कर दिया। धीरे-धीरे बहस और तेज हो गई। स्थिति तब और चौंकाने वाली बन गई जब नीचे खड़े यात्री ने गुस्से में आकर बर्थ पर बैठे शख्स के पैर को दांतों से काट लिया। यह देखकर आसपास के लोग भी दंग रह गए। इसके बाद ऊपर बैठा व्यक्ति और ज्यादा भड़क गया। उसने गुस्से में नीचे खड़े यात्री पर हमला बोल दिया। दोनों में जोरदार मारपीट होने लगी। पहले तो सिर्फ धक्का-मुक्की हुई, लेकिन फिर दोनों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। यात्रियों के बीच इस तरह का नजारा देख ट्रेन का माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया।

लोग फोन निकालकर रिकॉर्ड करने लगे नजारा
हैरानी की बात यह रही कि पूरी घटना के दौरान आसपास मौजूद यात्रियों ने लड़ाई छुड़ाने की कोई कोशिश नहीं की। बल्कि कई लोग मोबाइल फोन निकालकर इस नजारे को रिकॉर्ड करने लगे। कुछ लोग खड़े होकर तमाशा देखते रहे, जबकि दोनों यात्री बुरी तरह से एक-दूसरे को पीटते रहे।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। किसी ने कहा कि आजकल लोग छोटी-सी सीट के लिए इंसानियत भूल जाते हैं, तो किसी ने लिखा कि लड़ाई देखने वाले भी उतने ही जिम्मेदार हैं क्योंकि उन्होंने बीच-बचाव नहीं किया। कई यूजर्स ने मजाक में लिखा कि अब ट्रेन में सीट मिलना किसी युद्ध जीतने जैसा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed