{"_id":"59194b5c4f1c1b7e3cf227d1","slug":"two-sisters-sticked-with-each-other-wants-to-married-from-one-person","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक जिस्म दो जान हैं ये लड़कियां, इनका अजीबोगरीब सपना जान दंग रह जाते हैं लोग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
एक जिस्म दो जान हैं ये लड़कियां, इनका अजीबोगरीब सपना जान दंग रह जाते हैं लोग
बीबीसी
Updated Mon, 15 May 2017 01:45 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : BBC
मारिया और कोंसोलाता आपस में जुड़ी हैं और सर्जरी का इस्तेमाल कर एक-दूसरे से अलग नहीं होना चाहतीं। उनके ख़्वाब काफ़ी बड़े हैं और आगे चलकर वो टीचर बनना चाहती हैं। दोनों बहनों के माता-पिता का निधन हो चुका है और चैरिटी संस्था ने उनकी परवरिश का जिम्मा संभाला है। खास बात ये है कि वो दोनों एक-दूजे से अलग नहीं होना चाहतीं।
विज्ञापन
Trending Videos
'हम टीचर बनना चाहते हैं'
19 साल की ये बहनें तंजानिया के सेकेंड्री स्कूल के अंतिम वर्ष में हैं। उन्हें अभी से पता है कि वो पढ़-लिख कर क्या करेंगी। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि हम चाहते हैं कि पढ़ाई पूरी करने के बाद टीचर बनें। उनका कहना है कि हम अपना ये सपना जरूर पूरा करेंगे, उसके बाद शादी किसी एक ही इंसान से करेंगे।