फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Two kids seen hanging from the 13th floor the boy was doing push ups Video goes Viral on Internet

Viral Video: 13वें फ्लोर से लटकते दिखे दो बच्चे, लड़का मार रहा था पुश-अप्स, वीडियो देख लोगों की अटकी सांसें

Wed, 13 Aug 2025 12:35 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 13 Aug 2025 12:35 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों बच्चे बालकनी की रेलिंग को पकड़कर नीचे की ओर लटके हुए हैं। इसी बीच उनमें से एक बच्चा अचानक ऐसी हरकत करता है, जिससे देखने वालों की धड़कनें तेज हो जाती हैं।

विज्ञापन
Two kids seen hanging from the 13th floor the boy was doing push ups Video goes Viral on Internet
13वीं मंजिल की बालकनी से लटकते दो बच्चे - फोटो : इंस्टाग्राम @nihaochongqing

विस्तार

चीन से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट पर लोगों को चौंका दिया है। यह वीडियो एक ऊंची इमारत यानी मल्टीस्टोरी अपार्टमेंट का बताया जा रहा है, जहां 13वीं मंजिल की बालकनी से दो छोटे-छोटे बच्चे खतरनाक तरीके से लटके हुए नजर आते हैं। यह नजारा इतना डरावना है कि इसे देखने वाला हर व्यक्ति दंग रह जाता है। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी खबर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों बच्चे बालकनी की रेलिंग को पकड़कर नीचे की ओर लटके हुए हैं। इसी बीच उनमें से एक बच्चा अचानक ऐसी हरकत करता है, जिससे देखने वालों की धड़कनें तेज हो जाती हैं। वह रेलिंग से लटकते हुए पुल-अप्स करने लगता है, जैसे यह कोई खेल हो। यह नजारा इतना खतरनाक था कि किसी भी पल हादसा हो सकता था। वीडियो के अंत में यह पता नहीं चल पाता कि दोनों बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया या कोई अनहोनी हो गई। चूंकि 13वीं मंजिल से गिरना जानलेवा हो सकता है। इसलिए लोग लगातार यही दुआ कर रहे हैं कि बच्चे सही-सलामत हों।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 你好重庆 (@nihaochongqing)




13वीं मंजिल से लटके दिखे बच्चे
बताया जा रहा है कि यह खतरनाक सीन किसी पड़ोसी ने अपने कैमरे में कैद किया। इसके बाद यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई। वीडियो में भले ही बच्चे मजबूती से रेलिंग पकड़े नजर आ रहे हों, लेकिन इस तरह का खेल उनके माता-पिता की बड़ी लापरवाही को दिखाता है। इतनी ऊंचाई से बच्चों को इस तरह खेलते देखना किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति को गुस्सा दिला सकता है।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट @nihaochongqing से शेयर किया गया है। पोस्ट के नीचे लोगों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।
एक यूजर ने लिखा, “इतने लापरवाह माता-पिता को तो जेल में डाल देना चाहिए।” दूसरे ने कहा, “हे भगवान यह देखकर पूरा शरीर कांप गया।” एक और व्यक्ति ने चिंता जताते हुए पूछा, “उम्मीद है बच्चे ठीक होंगे?” लोगों का कहना है कि इतनी ऊंचाई से लटकना बच्चों की जान से खिलवाड़ करने जैसा है। यह घटना साफ तौर पर दिखाती है कि बच्चों पर नजर रखना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना माता-पिता की जिम्मेदारी है। अगर थोड़ी सी भी चूक हो जाए तो हादसा कभी भी हो सकता है।

यूजर्स के बीच छिड़ी बहस
इस वीडियो ने इंटरनेट पर बहस भी छेड़ दी है कि आखिर बच्चों को इतनी खतरनाक स्थिति में पहुंचने ही क्यों दिया गया। कई लोगों का मानना है कि चाहे बच्चे कितने भी समझदार हों इतनी ऊंचाई पर उन्हें अकेला छोड़ना या बिना निगरानी के खेल खेलने देना बेहद खतरनाक है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed