Viral Video: मेट्रो में सीट को लेकर भिड़ी दो लड़कियां, लोगों ने ली चुटकी, कहा- ये बिग बॉस का घर लग रहा है
Viral Video: ताजा मामला दिल्ली मेट्रो के वुमेन्स कोच का ही है, जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो महिलाएं सीट को लेकर बुरी तरह भिड़ती हुई नजर आ रही हैं।
विस्तार
दिल्ली मेट्रो आजकल राजधानी के लोगों के लिए सिर्फ यात्रा का साधन नहीं रह गई है, बल्कि यह रोजाना होने वाले हंगामों और ड्रामों का मंच बन चुकी है। मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को थिएटर का टिकट खरीदने की जरूरत नहीं, क्योंकि यहां रोज ऐसा तमाशा देखने को मिल जाता है, जो बड़े-बड़े सीरियल और फिल्मों को भी मात दे दे। खासतौर पर महिला कोच में माहौल हमेशा गर्म रहता है, जहां छोटी-छोटी बातों पर बहस शुरू होकर गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच जाती है। तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ताजा मामला दिल्ली मेट्रो के वुमेन्स कोच का ही है, जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो महिलाएं सीट को लेकर बुरी तरह भिड़ती हुई नजर आ रही हैं। शुरू में बहस होती है और फिर मामला इतना बढ़ जाता है कि दोनों एक-दूसरे पर चिल्लाने लगती हैं। वीडियो में एक महिला कहती है, “मेट्रो तेरे बाप की है क्या?”, जिस पर दूसरी महिला पलटवार करते हुए जवाब देती है, “अपने बाप पर जा।”
Kalesh b/w Two ladies inside Delhi Metro over seat issues
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) June 28, 2025
pic.twitter.com/8wgu6BWpMm
सीट पर बैठने को लेकर हुआ विवाद
बताया गया है कि दोनों के बीच विवाद सीट पर बैठने को लेकर शुरू हुआ था। सीट के लिए हुई कहासुनी में मामला इतना बढ़ गया कि एक महिला दूसरी पर चिल्लाते हुए उसे बड़ों से बात करने की तमीज सिखाने लगी। दोनों के बीच बहस इतनी तीखी हो गई कि आसपास खड़े लोग भी परेशान नजर आए और माहौल पूरी तरह से बिगड़ गया। हालांकि वीडियो में किसी यात्री ने बीच-बचाव करने की कोशिश करते नहीं दिखा, बल्कि लोग इस ड्रामे को मोबाइल से शूट करते नजर आए।
वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
यह पूरी घटना एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर की गई, जो वायरल होते ही चर्चा का विषय बन गई। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे और लोग इस पर लगातार मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। किसी ने लिखा, “दिल्ली मेट्रो कम और बिग बॉस का घर ज्यादा लग रही है।” एक अन्य यूजर ने मजाक में लिखा, “दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है, यहां रोजाना फ्री में एंटरटेनमेंट मिलता है।” किसी ने कमेंट किया, “ये तो दिल्ली मेट्रो में रोज का सीन है।” वहीं किसी ने कहा, “फिल्मों से ज्यादा मसाला तो दिल्ली मेट्रो में मिल जाता है।”