फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Trending News: Once upon a time gold was available in the price of a chocolate, seeing the 60 years old bill

Viral News: कभी चाॅकलेट की कीमत में मिलता था एक तोला सोना, 60 साल पुराना ज्वेलरी का बिल सोशल मीडिया पर वायरल

Thu, 02 Feb 2023 05:37 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 02 Feb 2023 05:37 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर वायरल रसीद के मुताबिक, यह बिल 3 मार्च 1959 का है। महाराष्ट्र के वामन निंबाजी अष्टेकर नाम की दुकान का यह बिल है जिस पर खरीददार का नाम शिवलिंग आत्माराम लिखा है।

विज्ञापन
Trending News: Once upon a time gold was available in the price of a chocolate, seeing the 60 years old bill
कभी चाॅकलेट की कीमत में मिलता था एक तोला सोना - फोटो : Twitter @BharatMahawar5

विस्तार

Gold price in 1959: इन दिनों बढ़ती महंगाई से हर कोई परेशान है। दिन-ब-दिन महंगाई बढ़ती जा रही है। इन दिनों सोना इतना महंगा हो चुका है कि हर किसी के खरीदने के बस की बात नहीं है। लेकिन इतना महंगा होने के बावजूद हर महिला और पुरुष सोने का गहना पहनना पसंद करते हैं। सोने के गहने पहने बिना महिला का श्रृंगार अधूरा रहता है।  

विज्ञापन


शादी ब्याह में लोग जरूर सोने का गहना बनवाते हैं, लेकिन इन दिनों सोने के दाम रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कभी 10 ग्राम सोना एक लीटर पेट्रोल की कीमत में मिल जाता था। इस पर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह पूरी तरह से सच है।
विज्ञापन


दरअसल एक 60 साल पुराना सोने के गहनों का बिल वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरत में पड़ जाएंगे। इससे कुछ दिनों पहले बुलेट का बिल (Bullet Bill) वायरल हुआ था जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खूब खींचा था। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर सोने के गहनों का यह बिल जमकर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल रसीद के मुताबिक यह बिल साल 1959 का है यानी बिल 64 साल पुराना है। उस समय सोने की कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। साल 1959 में 10 ग्राम सोने की कीमत सिर्फ 113 रुपये थी। इतने में तो अब एक चॉकलेट आती है। 



वर्तमान समय में 10 ग्राम सोने की कीमत करीब 52 हजार रुपये है। सोशल मीडिया पर वायरल रसीद के मुताबिक, यह बिल 3 मार्च 1959 का है। महाराष्ट्र के वामन निंबाजी अष्टेकर नाम की दुकान का यह बिल है जिस पर खरीददार का नाम शिवलिंग आत्माराम लिखा है। इससे पता चलता है कि उन्होंने सोने और चांदी के गहने खरीदे थे जिनकी कुल कीमत 909 रुपये लिखी गई थी। अब यह बिल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed