{"_id":"67b886677009c0920c0bde3f","slug":"trending-news-bhagwan-har-jagah-hai-oyo-advertisement-viral-controversy-news-2025-02-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Trending News: जानिए क्यों OYO के विज्ञापन पर मचा है बवाल, लोग बोले- आखिर कहां से लाते हैं ऐसे आइडिया?","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Trending News: जानिए क्यों OYO के विज्ञापन पर मचा है बवाल, लोग बोले- आखिर कहां से लाते हैं ऐसे आइडिया?
Fri, 21 Feb 2025 07:28 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Fri, 21 Feb 2025 07:28 PM IST
सार
OYO ने समाचार पत्रों में एक फुल पेज विज्ञापन दिया है। इसमें बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा गया है कि भगवान हर जगह हैं, और नीचे छोटे फॉन्ट में लिखा है- और OYO भी। अब इसी कोट को लेकर विवाद हो गया है।
विज्ञापन
जानिए क्यों OYO के विज्ञापन पर मचा है बवाल
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
Trending News: होटल से लेकर खाद्य पदार्थ बनाने वाली तक कपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक विज्ञापन बनाती हैं। कई कंपनियों के विज्ञापन किन्हीं कारणों से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। कई कंपनियों को विवादित विज्ञापन के लिए लोग खरी खोटी भी सुनाते हैं। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर OYO का एक विज्ञापन वायरल हो गया है। इस विज्ञापन पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन
OYO के इस विवादित विज्ञापन पर लोग कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस विज्ञापन को लेकर बवाल मच गया है। अब आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि आखिर इस विज्ञापन में ऐसा क्या है जिस पर बवाल मचा है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?
विज्ञापन
OYO ने समाचार पत्रों में एक फुल पेज विज्ञापन दिया है। इसमें बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा गया है कि भगवान हर जगह हैं, और नीचे छोटे फॉन्ट में लिखा है- और OYO भी। अब इसी कोट को लेकर विवाद हो गया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यूजर्स इस विज्ञापन को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन
Asteroid News: भारत के इन शहरों में गिर सकता है खतरनाक एस्टेरॉयड, नासा की रिपोर्ट ने बढ़ाई दुनिया की चिंता
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @govindprataps12 नाम के अकाउंट से विज्ञापन को पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है कि OYO का ये विज्ञापन विवादों में घिरेगा। फिर कंपनी की बढ़िया मार्केटिंग होगी। विज्ञापन का मैसेज है, भगवान हर जगह है और OYO भी। इस विज्ञापन को लेकर लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
Science News: धरती पर कब खत्म होगा जीवन? शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, जानिए क्या होगी प्रलय की वजह
विज्ञानप में लिखा है भगवान हर जगह हैं, और नीचे छोटे फॉन्ट में लिखा है- और OYO भी। फिर नीचे लिखा है, लोग कहते हैं भगवान हर जगह हैं आप चाहे जहां जाएं। लोग एक्स पर #BoycottOYO के साथ ट्वीट कर रहे हैं। इसके साथ ही लोग कंपनी की मानसिक पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।