{"_id":"67320f8f4dc64b9e7602d981","slug":"train-ka-video-man-wait-on-railway-crossing-indian-railways-2024-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: शख्स की नजर पटरी पर थी और सड़क से आ गई ट्रेन! सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: शख्स की नजर पटरी पर थी और सड़क से आ गई ट्रेन! सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
Mon, 11 Nov 2024 07:37 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 11 Nov 2024 07:37 PM IST
सार
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बाइक पर बैठा है और रेलवे फाटक खुलने का इंतजार कर रहा है। उसके पास एक शख्स खड़ा है और वह इधर-उधर टहल रहा है।
विज्ञापन
शख्स की नजर पटरी पर थी और सड़क से आ गई ट्रेन!
- फोटो : instagram/thebluecityjodhpurofficial
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। यहां कब क्या वायरल हो जाए इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। अब एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान और अपनी हंसी भी नहीं रोक पा रहे हैं। यह वीडियो एक रेलवे ट्रैक से जुड़ा है। इसमें ट्रेन आने के कारण रेलवे फाटक बंद है और एक बाइक सवार उसके खुलने का इंतजार कर रहा है। इस दौरान एक ऐसी घटना घटी जिसने लोगों डरा दिया, तो वहीं कुछ इस वीडियो को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
विज्ञापन
वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बाइक पर बैठा है और रेलवे फाटक खुलने का इंतजार कर रहा है। उसके पास एक शख्स खड़ा है और वह इधर-उधर टहल रहा है। इस दौरान कुछ ऐसा होता है उसे देखकर लोगों का कहना है कि नजर रेल पटरी पर थी और ट्रेन सड़क से आ गई।
विज्ञापन
दरअसल, बाइक सवार और उसके खड़ा शख्स गेट खुलने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि वह रेल पटरी पार कर जा सकें। इस दौरान पीछे से एक खच्चर गाड़ी आ जाती है और वह बाल-बाल घायल होने बच जाते है। खच्चर गाड़ी पर कोई बैठा नहीं है और गाड़ी को लेकर खच्चर तेजी से भाग रहा है।
विज्ञापन
Cow Leopard Viral Video: जानवरों के तबेले में घुस गया तेंदुआ, फिर गाय ने जो किया वीडियो देखकर नहीं होगा यकीन
खच्चर इतनी तेजी से भाग रहा है कि वह रेलवे फाटक के नीचे से निकल जाता है। बाइक सवार के पास खड़ा शख्स खच्चर गाड़ी को आते हुए देख लेता है और बाइक पर बैठे शख्स को सतर्क कर देता है। इसके बाद दोनों वहां से हट जाते हैं और गाड़ी को लेकर खच्चर निकल जाता है।
View this post on Instagram
A post shared by The Bluecity Jodhpur ( TBCJ ) (@thebluecityjodhpurofficial)
Sunita Williams: क्यों अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स का तेजी से घट रहा है वजन? नासा के डॉक्टर भी परेशान
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर thebluecityjodhpurofficial नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन लिखा है- नजर पटरी पर थी ट्रेन सड़क से आ गई। यह अपना हिंदुस्तान है बाबू। यहां कुछ भी सम्भव है आम के पेड़ पर करेला भी आ सकता है।