Viral Video: गर्मी से राहत पाने के लिए अंकल ने सिर पर और पीठ पर बांधी बर्फ की सिल्ली, लोग बोले- देसी AC
Viral Video: इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी फोटो वायरल हो रही है, जिसने गर्मी से बचने के सभी जुगाड़ों को पीछे छोड़ दिया है। यह फोटो एक बुजुर्ग व्यक्ति की है, जिन्होंने गर्मी से राहत पाने के लिए जो तरीका अपनाया, वो लोगों को हैरान कर रहा है।
विस्तार
इन दिनों देश के कई हिस्से तेज गर्मी की चपेट में हैं। तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है और ऐसे में आम लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। लू और तपती धूप से बचने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। कुछ लोग दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं तो कुछ अपने घरों में कूलर और एसी का सहारा लेकर राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, शहरों में स्विमिंग पूल और वाटर पार्क की भीड़ भी काफी बढ़ गई है, क्योंकि लोग गर्मी से कुछ देर की राहत पाने के लिए पानी में समय बिताना पसंद कर रहे हैं। हालांकि, इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसने हर किसी को काफी हैरान कर दिया है। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी फोटो वायरल हो रही है, जिसने गर्मी से बचने के सभी जुगाड़ों को पीछे छोड़ दिया है। यह फोटो एक बुजुर्ग व्यक्ति की है, जिन्होंने गर्मी से राहत पाने के लिए जो तरीका अपनाया, वो लोगों को हैरान कर रहा है। इस तस्वीर ने ना सिर्फ लोगों को हंसाया बल्कि इस बात को भी साबित किया कि भारतीय जुगाड़ तकनीक में माहिर होते हैं।
The Coolest uncle on the Indian street on hot summer days pic.twitter.com/jTU7PmwO6n
— Vishal (@VishalMalvi_) June 16, 2025
बुजुर्ग ने सिर पर रखी बर्फ की दो सिल्ली
वायरल फोटो में एक युवक पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक में पेट्रोल भरवा रहा है। बाइक के पीछे एक बुजुर्ग व्यक्ति बैठे हैं। खास बात यह है कि उस बुजुर्ग ने गर्मी से बचने के लिए बर्फ की दो बड़ी सिल्ली का इस्तेमाल किया है। उन्होंने एक बर्फ की सिल्ली अपनी पीठ से बांध रखी है, जबकि दूसरी सिल्ली को अपने सिर पर टिकाकर हाथ से पकड़े हुए हैं। यह सीन इतना मजेदार था कि किसी ने तुरंत इसकी तस्वीर खींच ली और सोशल मीडिया पर शेयर कर दी।
लोगों ने दिया देसी एसी का टैग
यह फोटो एक्स पर @VishalMalvi_ नाम के यूजर ने शेयर की है। उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन लिखा, "गर्मी के दिनों में भारत की सड़कों पर सबसे कूल अंकल।" इस मजेदार फोटो को खबर लिखे जाने तक 4 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और यह तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि यह तस्वीर कब और कहां की है, इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन फोटो को देखकर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग इसे ‘देसी एसी’ कह रहे हैं, तो कुछ इस बुजुर्ग की हिम्मत और सोच की तारीफ कर रहे हैं।