फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Tiles are installed in the stable and buffaloes are enjoying AC air Video goes viral on Internet

Viral Video: तबेले में लगे हैं टाइल्स और भैंसे खा रही हैं AC की हवा, वीडियो देख लोग बोले- यह VIP दूध देगी

Wed, 30 Apr 2025 11:06 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 30 Apr 2025 11:06 AM IST
सार

Buffalo Viral Video: इन दिनों भी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो लोगों को बहुत हैरान कर रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको उस वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें एक भैंस को फुली एसी रूम के तबेले में शिफ्ट किया गया है।

विज्ञापन
Tiles are installed in the stable and buffaloes are enjoying AC air Video goes viral on Internet
भैसों के लिए बनाया वीआईपी तबेला - फोटो : इंस्टाग्राम @dhamnod_mandi_bhav

विस्तार

सोशल मीडिया आज के समय में एक ऐसा प्लेटफार्म बन गया है जहां हर दिन कुछ नया और चौंकाने वाला देखने को मिलता है। लोग जब भी कोई अनोखी या हटकर चीज देखते हैं, तो सबसे पहले उसे अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लेते हैं और फिर तुरंत सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं। अगर वह वीडियो या फोटो कुछ खास होता है, तो वह थोड़े ही समय में वायरल हो जाता है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले लोग ऐसे कई वायरल वीडियो हर दिन देखते हैं। इन दिनों भी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो लोगों को बहुत हैरान कर रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको उस वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें एक भैंस को फुली एसी रूम के तबेले में शिफ्ट किया गया है। इस वीडियो को देख लोग मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में और क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो एक तबेले का है, लेकिन यह तबेला किसी आम तबेले जैसा नहीं है। इसे बहुत ही शानदार और साफ-सुथरे तरीके से बनाया गया है। तबेले में सुंदर टाइल्स लगी हुई हैं और सफाई पर भी ध्यान दिया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तबेले के एक ओर एक खाट रखी हुई है, जो किसी व्यक्ति के आराम के लिए है, जबकि दूसरी तरफ कुछ भैंसें बंधी हुई हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Dhamnod Mandi Bhav (@dhamnod_mandi_bhav)

विज्ञापन
विज्ञापन



भैंसों के तबेले को बनाया वीआईपी रूम
सबसे खास बात यह है कि उन भैंसों के लिए एसी की सुविधा दी गई है। वे ठंडी हवा का आनंद लेते हुए आराम से चारा खा रही हैं। इसके अलावा तबेले में पंखे और लाइट्स भी लगी हुई हैं। यह पूरा तबेला इस तरह से बनाया गया है कि यह किसी छोटे फार्म हाउस या कमरे जैसा लग रहा है। इतनी आधुनिक सुविधाएं किसी तबेले में होना वाकई चौंकाने वाली बात है। शायद इसी वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यूजर्स ने सोशल मीडिया पर दी मजेदार प्रतिक्रिया
लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हैं कि आज के समय में भैंसों के लिए भी एसी और बाकी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वीडियो को कई लोग मजेदार बता रहे हैं तो कई लोग इसे पशु प्रेम का अच्छा उदाहरण मान रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह भैंस तो दूध के साथ दुआएं भी देगी।" दूसरे यूजर ने लिखा, "आपको भैंसों का पूरा आशीर्वाद मिलेगा।"  हालांकि, अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि यह वीडियो किस स्थान का है या किसने इसे बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed