फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   This woman became a mother for the 10th time at the age of 66 gave birth to a child after 45 years see details

Viral News: 66 साल की उम्र में 10वीं बार मां बनी यह महिला, 45 साल बाद दिया बच्चे को जन्म, लोग बोले- चमत्कार है

Mon, 31 Mar 2025 11:16 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 31 Mar 2025 11:16 AM IST
सार

Mother at 66 Years Old: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर कुछ यूं है कि 19 मार्च 2024 को बर्लिन के चैरिटे अस्पताल में अलेक्जेंड्रा ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इस बच्चे का नाम फिलिप रखा गया। डॉक्टर्स ने खास देखभाल बरतते हुए बच्चे को इनक्यूबेटर में रखा, ताकि उसकी सेहत का पूरा ध्यान रखा जा सके।

विज्ञापन
This woman became a mother for the 10th time at the age of 66 gave birth to a child after 45 years see details
10वीं बार मां बनी यह महिला - फोटो : freepik.com

विस्तार

सोशल मीडिया के इस दौर में लोगों से कुछ भी छुपा पाना नामुमकिन सा हो गया है। चाहे कोई वीडियो हो या कोई खबर, इंटरनेट वो जरिया बन गया है, जहां कोई भी चीज मिनटों में वायरल हो जाती है। आज हम आपको ऐसे ही खास खबर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको हैरानी के साथ-साथ खुशी भी जरूर होगी। कहते हैं कि मां बनने का एहसास काफी अलग और खूबसूरत होता है, लेकिन अगर कोई 66 साल की उम्र में 10वीं बार संतान को जन्म दे, तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं लगता। जर्मनी की अलेक्जेंड्रा हिल्डेब्रांड्ट ने इस सुख को भा हासिल किया है। बता दें कि उन्होंने साल 1977 में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था और अब, 2024 में, अपने 10वें बच्चे का स्वागत किया है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन


10वीं बार मां बनी यह महिला
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर कुछ यूं है कि 19 मार्च 2024 को बर्लिन के चैरिटे अस्पताल में अलेक्जेंड्रा ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इस बच्चे का नाम फिलिप रखा गया। डॉक्टर्स ने खास देखभाल बरतते हुए बच्चे को इनक्यूबेटर में रखा, ताकि उसकी सेहत का पूरा ध्यान रखा जा सके। लेकिन सबसे आश्चर्यजनक बात यह थी कि उन्होंने IVF या किसी अन्य मेडिकल तकनीक का सहारा नहीं लिया और नेचुरल तरीके से ही प्रेगनेंसी कंसीव भी की। यह सबके लिए हैरानी का विषय बन गया है।
विज्ञापन


महिला ने कही यह बात
इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अलेक्जेंड्रा ने कहा, "मैं इसे ईश्वर का उपहार मानती हूं। मैंने हमेशा एक हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो की है। रोजाना तैराकी, दौड़ना और नशे से दूरी। शायद यही वजह है कि मैं इस उम्र में भी पूरी तरह स्वस्थ हूं।" वही, एक और यूजर ने कहा कि आपके केस को देखकर खुशी हुई है। नहीं तो कई ऐसी भी महिलाएं हैं, जिन्हें प्रेगनेंसी कंसीव करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
इस खबर के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।
 कुछ लोगों ने इसे प्रेरणादायक बताया। वहीं, कुछ लोगों ने इसे "मेडिकल रूप से जोखिम भरा" कहा है। एक यूजर ने लिखा, "यह सिर्फ कुदरत का करिश्मा नहीं, बल्कि इस महिला की अच्छी जीवनशैली का नतीजा है।" एक दूसरे यूजर ने सवाल उठाया, "क्या यह मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित था?" बता दें कि महिला का पहला बच्चा स्वेतलाना 1977 में पैदा हुआ था, और 50 की उम्र के बाद भी उन्होंने कई बच्चों को जन्म दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed