Viral Video: डॉली चायवाले को टक्कर देने आ गया यह शख्स, अतरंगी ड्रिंक बनाने के स्टाइल से खूब बटोर रहा वाहवाही
सोशल मीडिया पर छाए इस सोडा मास्टर के लिए यह हर दिन की बात है। एक हाथ में गिलास, दूसरे में बोतल और उड़ते झाग के साथ वह सोडा बनाने के अपने खास अंदाज से लोगों को चौंका रहा है।
विस्तार
सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। डॉली चाय वाले को भी सोशल मीडिया से ही पॉपुलैरिटी मिली थी। इसी तर्ज पर अब एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई हैरानी जता रहा है और लोगों के जेहन में एक बार फिर डॉली चाय वाले की याद आ गई है। आइए जानते हैं क्यों
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
"सोडा बनाऊं या जादू दिखाऊं?", इस अतरंगी सवाल को सुनकर किसी को भी लग सकता है कि व्यक्ति उसके साथ मस्करी कर रहा है, लेकिन बता दें कि सोशल मीडिया पर छाए इस सोडा मास्टर के लिए यह हर दिन की बात है। एक हाथ में गिलास, दूसरे में बोतल और उड़ते झाग के साथ वह सोडा बनाने के अपने खास अंदाज से लोगों को चौंका रहा है। दूध, कोला और सोडा का यह गजब मिक्सअप देखकर लोग हैरान रह गए हैं।
How does the glass not break… pic.twitter.com/koez4MXlTo
— non aesthetic things (@PicturesFoIder) March 23, 2025
डॉली चायवाला से हो रही है तुलना
इस वीडियो को देखने के बाद कोई इसे ‘डॉली चायवाला का उस्ताद’ बता रहा है, तो कोई मजाक कर रहा है कि इसे पीने के बाद कहीं कोई अलग ही शक्ति न मिल जाए। बता दें कि इस शख्स को भी पॉपुलर करने के पीछे एक विदेशी का ही हाथ है। हाल ही में भारत घूमने आए एक विदेशी शख्स ने इस सोडा वाले का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, और देखते ही देखते यह वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो गया।
सोडा बनाने की स्टाइल ने जीता लोगों का दिल
इस शख्स का नाम तो सामने नहीं आया है। वह न सिर्फ गिलासों को हवा में उछालता है, बल्कि उन्हें बैलेंस कर एक के ऊपर एक सजा देता है। सबसे हैरान करने वाला नजारा तब बनता है जब वह दूध और कोला को मिलाता है, जिससे झाग का जबरदस्त फव्वारा निकलता है। यह नजारा देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान हो जाता है। इस सोडा वाले की स्टाइल इतनी अलग है कि लोग इसे डॉली चायवाला से जोड़कर देखने लगे हैं।
यह ड्रिंक आखिर है क्या?
इस वीडियो के वायरल होते ही सबसे बड़ा सवाल यह उठने लगा कि यह ड्रिंक आखिर है क्या? दूध और कोला को एक साथ मिलाने की बात खुद में ही काफी अलग और हैरान कर देने वाली है, लेकिन यह सोडा मास्टर उसमें अलग-अलग फ्लेवर मिलाकर एक अनोखी ड्रिंक तैयार कर रहा है। कुछ लोग इसे टेस्ट की हिम्मत जुटा रहे हैं, तो कुछ इसका इसका मजाक भी बना रहे हैं। हालांकि, आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में दूध और कोला का मिश्रण पीने की परंपरा पहले से ही मौजूद है।
लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन
यह वीडियो इतनी तेजी से फैला कि अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं। इस पर कई मजेदार प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। एक यूजर ने लिखा, "अगर मेरी केमिस्ट्री टीचर ने ऐसा प्रयोग कराया होता, तो मैं जरूर टॉप कर जाता।" वहीं, एक और यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, "इस ड्रिंक को पीने के बाद दो ही चीजें हो सकती हैं या तो सुपर पावर मिल जाएगी, या फिर सीधा अस्पताल जाना पड़ेगा।"