फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   This man converted a train coach into a beautiful 3BHK flat with AC beds and fans Video goes viral

Viral Video: शख्स ने ट्रेन के कोच को बना डाला खूबसूरत 3BHK फ्लैट, एसी, बेड से लेकर पंखे भी हैं मौजूद

Fri, 25 Apr 2025 03:21 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 25 Apr 2025 03:21 PM IST
सार

Train Coach Viral Video: इन दिनों एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रेन के कोच को इस तरह से बदल दिया गया है कि वह 3BHK फ्लैट जैसा लगने लगता है। बाहर से यह कोच नॉर्मल ट्रेन का डिब्बा जैसा दिखता है, लेकिन जब आप अंदर जाते हैं तो सब कुछ बदल जाता है।

विज्ञापन
This man converted a train coach into a beautiful 3BHK flat with AC beds and fans Video goes viral
कोच को बनाया गया फ्लैट - फोटो : एक्स @VishalMalvi_

विस्तार

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई ऐसे वीडियोज या रील्स जरूर वायरल होते हैं, जिसे देख हमारी हंसी फूट पड़ती है। हालांकि, दूसरी तरफ हैरान भी करती है कि और सोचने पर मजबूर कर देती है कि आखिर भारत में कितनी ज्यादा क्रिएटिविटी है। कहते हैं कि भारतीयों की जुगाड़ करने की कला बहुत प्रसिद्ध है और वे किसी भी काम को करने के लिए नए तरीके खोज लेते हैं। इन दिनों एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रेन के कोच को इस तरह से बदल दिया गया है कि वह 3BHK फ्लैट जैसा लगने लगता है। बाहर से यह कोच नॉर्मल ट्रेन का डिब्बा जैसा दिखता है, लेकिन जब आप अंदर जाते हैं तो सब कुछ बदल जाता है। आइए जानते हैं कि वीडियो में और क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक आदमी को कोच के बाहर खड़ा देखा जा सकता है। जैसे ही वह सीढ़ियां चढ़कर अंदर जाता है पूरा माहौल बदल जाता है। खिड़कियों के पास जो आमतौर पर सीटें होती थीं, उन्हें बेडरूम में बदल दिया गया है। कोच के हर हिस्से को एक कमरे में बदल दिया गया है और इन कमरों में एसी, पंखे और कूलर जैसी सभी सुविधाएं हैं। इसके अलावा, किचन, बाथरूम जैसी सारी जरूरी चीजें भी मौजूद हैं, जिससे यह कोच एक फ्लैट जैसा लगता है। लोग इस क्रिएटिविटी की खूब सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे कर्मचारियों के लिए बनाया गया यह कोच
हालांकि, अब आपको यह जानकर ज्यादा हैरानी होगी कि यह बदलाव किसी आम आदमी ने नहीं किया, बल्कि रेलवे के वो कर्मचारी जिन्होंने ट्रैक मशीनों पर काम करना होता है, उनके लिए यह किया गया है। ये कर्मचारी लगभग 21 दिन हर महीने इस ट्रेन के कोच में रहते हैं, इसलिए उनके लिए इसे आरामदायक बनाने के लिए इस तरह से बदल दिया गया है। कोच को पूरी तरह से फर्निश कर दिया गया है ताकि कर्मचारी आराम से रह सकें। लोग इस वीडियो की खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

लोगों ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @VishalMalvi_ नामक यूजर ने शेयर किया है। अब तक इस वीडियो को पांच लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे दो हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं, जैसे एक यूजर ने लिखा, "यह तो बिल्कुल 5 स्टार होटल जैसा लगता है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "जो लोग घर से दूर रहकर इतनी मेहनत करते हैं, वे सच में इस तरह की सुविधाओं के हकदार हैं।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed