फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   This Little girl picture viral on social media People get confused to seeing the photo

क्या सच में इस बच्ची के पैर पतले और लंबे हैं? तस्वीर देखकर कंफ्यूज हुए लोग

Fri, 29 Nov 2019 01:15 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 29 Nov 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
This Little girl picture viral on social media People get confused to seeing the photo
वायरल तस्वीर - फोटो : Facebook/Christopher Ferry

कभी-कभी सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें वायरल हो जाती हैं, जो लोगों को भ्रम में डाल देती हैं। एक ऐसी ही तस्वीर आजकल सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है, जिसे देखकर लोग कंफ्यूज हो रहे हैं। दरअसल, फेसबुक पर एक बच्ची की तस्वीर वायरल हुई है, जिसे देखने पर ऐसा लग रहा है कि वो किसी बीमारी से पीड़ित है, जिसकी वजह से उसके पैर बिल्कुल पतले हैं, जबकि सच्चाई कुछ और ही है। 

विज्ञापन

इस बच्ची की तस्वीर को क्रिस्टोफर फेरी नाम के शख्स ने अपने फेसबुक पर शेयर किया है और साथ ही उन्होंने लिखा है, 'बच्ची पॉपकॉर्न बैग के साथ पोज दे रही है। इस तस्वीर ने मेरा दिमाग हिला दिया।' बच्ची की इस तस्वीर को अब तक 2700 लोग शेयर कर चुके हैं, जबकि 200 से ज्यादा लोगों ने तस्वीर पर कमेंट किया है, जिसमें अधिकतर लोगों को ऐसा ही लग रहा है कि बच्ची के पैर पतले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, यह तस्वीर आंखों का भ्रम पैदा कर रही है। पहली नजर में बच्ची के पैर पतले और लंबे लग रहे हैं, लेकिन अगर तस्वीर को बिल्कुल ध्यान से देखें तो आपको पता चलेगा कि असल में बच्ची ने अपने हाथ में पॉपकॉर्न का एक पैकेट पकड़ा हुआ है, जो जमीन के रंग से बिल्कुल मिलता-जुलता है। यही वजह है कि यह तस्वीर लोगों को भ्रम में डाल रही है और सोचने पर मजबूर कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed