{"_id":"6839740d3b22c7142b01c6c2","slug":"this-girl-wants-to-marry-a-man-who-earns-100-crore-rupees-video-goes-viral-on-internet-see-netizens-reaction-2025-05-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: 100 करोड़ रुपये कमाने वाले से शादी करना चाहती है ये लड़की, लड़के बोले- 150 रुपये भी नहीं मिलेंगे","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: 100 करोड़ रुपये कमाने वाले से शादी करना चाहती है ये लड़की, लड़के बोले- 150 रुपये भी नहीं मिलेंगे
Fri, 30 May 2025 02:32 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 30 May 2025 02:32 PM IST
सार
Viral Video: इस वायरल वीडियो में एक बैरिकेड के पास एक लड़की खड़ी नजर आती है। उसके साथ एक लड़का खड़ा है जो उससे बेहद नॉर्मल सा सवाल पूछता है, "तुम्हारे होने वाले पति की कम से कम सैलरी कितनी होनी चाहिए?" लड़की बिना झिझक जवाब देती है, "मैं मॉर्डन हूं, तो मेरे हिसाब से 100 करोड़ तो चाहिए ही चाहिए।"
विज्ञापन
लड़की ने बताई ख्वाहिश
- फोटो : इंस्टाग्राम @scroll.edi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जो काफी हैरान कर देते हैं। सोशल मीडिया पर जब आप स्क्रॉल करना शुरू करते हैं तो हर बार कुछ नया देखने को मिलता है। हर पोस्ट के साथ अलग तरह की कहानी सामने आती है। कहीं मजेदार वीडियो होते हैं, तो कहीं स्टंट, जुगाड़, या बहस के क्लिप्स वायरल होते हैं। इन दिनों एक वीडियो खूब चर्चा में है, जिसमें एक लड़की अपने फ्यूचर हसबैंड के लिए ऐसी डिमांड करती है कि हर कोई हैरान रह गया है। हालांकि, कई लोग लड़की की इस डिमांड को देखकर उसे काफी ट्रोल भी कर रहे हैं। इसके बावजूद यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको बताते हैं कि वीडियो में आखिर क्या दिखाया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वायरल वीडियो में एक बैरिकेड के पास एक लड़की खड़ी नजर आती है। उसके साथ एक लड़का खड़ा है जो उससे बेहद नॉर्मल सा सवाल पूछता है, "तुम्हारे होने वाले पति की कम से कम सैलरी कितनी होनी चाहिए?" लड़की बिना झिझक जवाब देती है, "मैं मॉर्डन हूं, तो मेरे हिसाब से 100 करोड़ तो चाहिए ही चाहिए।" लड़के समेत वीडियो देखने वाला हर शख्स यह सुनकर चौंक जाता है। हालांकि यह वीडियो स्क्रिप्टेड है या असली, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन इंटरनेट पर यह तेजी से वायरल हो गया है।
विज्ञापन
यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो इंस्टाग्राम के @scroll.edi अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे 1.22 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और हजारों यूजर्स इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “मैं बेरोजगार हूं, इसलिए तुझे रिजेक्ट करता हूं।" दूसरे ने लिखा, “बहुत कुछ कहना चाहता हूं, लेकिन केस-मुकदमे से दूर रहना बेहतर है।" तीसरे ने लिखा, “कोई तो इसे समझाओ, ये क्या बोल रही है।” चौथा यूजर बोला, “100 करोड़ तो छोड़ो, 150 रुपये भी नहीं मिलने वाले।” एक और यूजर ने तंज कसा, “मेरे घर की मेड को 3 हजार मिलते हैं, वही ठीक है।”
100 करोड़ की डिमांड पर लड़के ले रहे मजे
सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि इस वीडियो ने फिर से साबित कर दिया है कि सोशल मीडिया पर कभी भी, कुछ भी वायरल हो सकता है। कभी सच्ची भावनाएं, तो कभी ऐसे डायलॉग्स जो मीम का हिस्सा बन जाते हैं। फिलहाल तो यह लड़की और उसकी 100 करोड़ वाली डिमांड सोशल मीडिया यूजर्स को भरपूर एंटरटेन कर रही है।

View this post on Instagram