फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   These 7 ancient civilizations have sunk in the depths of the ocean know what was the history behind them

Zara Hatke: समुद्र की गहराई में डूब चुकी हैं ये 7 प्राचीन सभ्यताएं, जानें क्या था इनके पीछे का इतिहास

Mon, 21 Apr 2025 01:43 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 21 Apr 2025 01:43 PM IST
सार

Lost Ancient Cities: तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं भारत की 7 ऐसी प्राचीन जगहों के बारे में जो समय के साथ समुद्र में डूब गईं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
These 7 ancient civilizations have sunk in the depths of the ocean know what was the history behind them
समुद्र की गहराई में डूब चुकी हैं ये 7 प्राचीन सभ्यताएं - फोटो : freepik.com

विस्तार

भारत का इतिहास बहुत ही पुराना और समृद्ध देश रहा है। यहां कई ऐसी सभ्यताएं और नगर थे, जो आज समुद्र की गहराइयों में छिपे हुए हैं। कुछ का जिक्र हमारे पौराणिक ग्रंथों में मिलता है, तो कुछ के अवशेष वैज्ञानिकों को समुद्र के नीचे मिले हैं। हालांकि, ऐसे ही कुछ एतिहासिक और प्राचीन जगहों के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई है। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं भारत की 7 ऐसी प्राचीन जगहों के बारे में जो समय के साथ समुद्र में डूब गईं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन


1. द्वारका
कहा जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने द्वारका नाम की एक सुंदर नगरी बसाई थी। महाभारत के अनुसार, जब श्रीकृष्ण इस दुनिया से चले गए, तो द्वारका शहर समुद्र में डूब गया। गुजरात के पास समुद्र में आज भी इसके कुछ हिस्से मिले हैं। लोगों का कहना है कि यह फिर से समुद्र के ऊपर दिखेगा।
विज्ञापन


2. पूमपुहर 
पूमपुहर एक पुराना बंदरगाह शहर था, जो कावेरी नदी के किनारे बसा था। यह तमिल संस्कृति और व्यापार के लिए बहुत मशहूर था। माना जाता है कि एक बहुत बड़ी समुद्री लहर (तूफान) के कारण यह शहर डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. कावेरीपट्टिनम
कावेरीपट्टिनम, पूमपुहर का ही पुराना नाम है। यह भी एक व्यापारिक शहर था जो समुद्र के किनारे बसा हुआ था। समय के साथ समुद्र का पानी बढ़ता गया और यह शहर उसमें समा गया।

4. महाबलीपुरम
तमिलनाडु का महाबलीपुरम अपने सुंदर पत्थर के मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। लोककथाओं के अनुसार, यहां सात मंदिर थे लेकिन अब सिर्फ एक ही दिखाई देता है। बाकी छह मंदिर समुद्र में डूब गए। 2004 की सुनामी के बाद समुद्र के नीचे कुछ संरचनाएं भी देखी गईं।

5. विष्णु मंदिर
गुजरात की खंभात खाड़ी में वैज्ञानिकों को समुद्र के नीचे बड़े-बड़े पत्थर और संरचनाएं मिली हैं। कुछ लोग मानते हैं कि यह कोई प्राचीन मंदिर या बसा हुआ नगर था, जो करीब नौ हजार साल पहले समुद्र में डूब गया।

6. नीलगिरी तट 
नीलगिरी का तटीय इलाका (तमिलनाडु और केरल के पास) भी एक ऐसी जगह मानी जाती है, जहां कोई पुरानी सभ्यता रही होगी। तमिल कहानियों में इसका जिक्र मिलता है, लेकिन अभी तक इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।


7. सिंधु घाटी सभ्यता 
सिंधु घाटी सभ्यता भारत की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है। इसके कुछ नगर जैसे लोथल और धोलावीरा समुद्र के पास थे। माना जाता है कि समय के साथ जलवायु परिवर्तन और बाढ़ की वजह से इन जगहों का कुछ हिस्सा डूब गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed