{"_id":"6805da7498eaca17e10ac6e3","slug":"these-7-ancient-civilizations-have-sunk-in-the-depths-of-the-ocean-know-what-was-the-history-behind-them-2025-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Zara Hatke: समुद्र की गहराई में डूब चुकी हैं ये 7 प्राचीन सभ्यताएं, जानें क्या था इनके पीछे का इतिहास","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Zara Hatke: समुद्र की गहराई में डूब चुकी हैं ये 7 प्राचीन सभ्यताएं, जानें क्या था इनके पीछे का इतिहास
Mon, 21 Apr 2025 01:43 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:43 PM IST
सार
Lost Ancient Cities: तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं भारत की 7 ऐसी प्राचीन जगहों के बारे में जो समय के साथ समुद्र में डूब गईं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
समुद्र की गहराई में डूब चुकी हैं ये 7 प्राचीन सभ्यताएं
- फोटो : freepik.com
विस्तार
भारत का इतिहास बहुत ही पुराना और समृद्ध देश रहा है। यहां कई ऐसी सभ्यताएं और नगर थे, जो आज समुद्र की गहराइयों में छिपे हुए हैं। कुछ का जिक्र हमारे पौराणिक ग्रंथों में मिलता है, तो कुछ के अवशेष वैज्ञानिकों को समुद्र के नीचे मिले हैं। हालांकि, ऐसे ही कुछ एतिहासिक और प्राचीन जगहों के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई है। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं भारत की 7 ऐसी प्राचीन जगहों के बारे में जो समय के साथ समुद्र में डूब गईं। आइए जानते हैं।
1. द्वारका
कहा जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने द्वारका नाम की एक सुंदर नगरी बसाई थी। महाभारत के अनुसार, जब श्रीकृष्ण इस दुनिया से चले गए, तो द्वारका शहर समुद्र में डूब गया। गुजरात के पास समुद्र में आज भी इसके कुछ हिस्से मिले हैं। लोगों का कहना है कि यह फिर से समुद्र के ऊपर दिखेगा।
2. पूमपुहर
पूमपुहर एक पुराना बंदरगाह शहर था, जो कावेरी नदी के किनारे बसा था। यह तमिल संस्कृति और व्यापार के लिए बहुत मशहूर था। माना जाता है कि एक बहुत बड़ी समुद्री लहर (तूफान) के कारण यह शहर डूब गया।
विज्ञापन
3. कावेरीपट्टिनम
कावेरीपट्टिनम, पूमपुहर का ही पुराना नाम है। यह भी एक व्यापारिक शहर था जो समुद्र के किनारे बसा हुआ था। समय के साथ समुद्र का पानी बढ़ता गया और यह शहर उसमें समा गया।
4. महाबलीपुरम
तमिलनाडु का महाबलीपुरम अपने सुंदर पत्थर के मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। लोककथाओं के अनुसार, यहां सात मंदिर थे लेकिन अब सिर्फ एक ही दिखाई देता है। बाकी छह मंदिर समुद्र में डूब गए। 2004 की सुनामी के बाद समुद्र के नीचे कुछ संरचनाएं भी देखी गईं।
5. विष्णु मंदिर
गुजरात की खंभात खाड़ी में वैज्ञानिकों को समुद्र के नीचे बड़े-बड़े पत्थर और संरचनाएं मिली हैं। कुछ लोग मानते हैं कि यह कोई प्राचीन मंदिर या बसा हुआ नगर था, जो करीब नौ हजार साल पहले समुद्र में डूब गया।
6. नीलगिरी तट
नीलगिरी का तटीय इलाका (तमिलनाडु और केरल के पास) भी एक ऐसी जगह मानी जाती है, जहां कोई पुरानी सभ्यता रही होगी। तमिल कहानियों में इसका जिक्र मिलता है, लेकिन अभी तक इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।
7. सिंधु घाटी सभ्यता
सिंधु घाटी सभ्यता भारत की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है। इसके कुछ नगर जैसे लोथल और धोलावीरा समुद्र के पास थे। माना जाता है कि समय के साथ जलवायु परिवर्तन और बाढ़ की वजह से इन जगहों का कुछ हिस्सा डूब गया।