फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The woman started eating a bucket full of sand in front of her husband Video goes viral In Hindi

Viral Video: बात-बात में पति के सामने बाल्टी भर के रेत खाने लगी महिला, फिर हुआ कुछ ऐसा कि नहीं होगा यकीन

Wed, 16 Apr 2025 10:38 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 16 Apr 2025 10:38 AM IST
सार

Wife Prank Video: लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वीडियो में एक पत्नी ने अपने पति के साथ ऐसा मजाक किया, जिसे देखकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन
The woman started eating a bucket full of sand in front of her husband Video goes viral In Hindi
महिला ने खाई रेत - फोटो : इंस्टाग्राम @realcarmack

विस्तार

सोशल मीडिया पर आए दिन पति-पत्नी के ऐसे कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसे देख हमारी हंसी छूट जाती है। हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने इन दिनों तहलका मचा रखा है, जिसे देखकर लोग हंसी से लोटपोट हो रहे हैं और कह रहे हैं कि वाह ऐसा शरारती दिमाग तो पहली बार देखा है। लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वीडियो में एक पत्नी ने अपने पति के साथ ऐसा मजाक किया, जिसे देखकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत एक महिला से होती है, जो अपने घर के किसी कोने को बीच जैसा दिखाने में कामयाब हो गई है। एक छोटी सी खिलौने जैसी बाल्टी में उसने कुछ ऐसा भरा है जो बिल्कुल रेत जैसा लग रहा है और वह कैमरे की तरफ देखकर बोलती है कि वह अब रेत खाने जा रही है। पीछे बैठा उसका पति अपने बच्चे के साथ आराम से बैठा है और वह यह सुनते ही घबरा जाता है। उसे बिल्कुल समझ नहीं आता कि उसकी पत्नी सच में क्या करने वाली है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Chris Carmack and family (@realcarmack)

विज्ञापन
विज्ञापन



पति के रिएक्शन पर लोगों को आई हंसी
वह तुरंत उसे रोकने की कोशिश करता है और समझाने लगता है कि रेत खाना बिलकुल भी ठीक नहीं है। यह सेहत के लिए नुकसानदायक है और पाचन तंत्र को खराब कर सकता है। लेकिन पत्नी तो जैसे पूरी तैयारी के साथ बैठी थी। वह एक छोटा प्लास्टिक फावड़ा उठाती है उसे बाल्टी में डालती है और उसमें से रेत जैसी चीज निकालकर बड़े चाव से खाने लगती है। पति की हालत देखने लायक होती है। उसकी आंखों में एक अजीब सा डर और हैरानी दिखाई देती है कि आखिर उसकी पत्नी कर क्या रही है।

महिला ने की दमदार एक्टिंग
बता दें कि पत्नी जिस रेत को खाने की कोशिश करती है, दरअसल वह बारीक कुटी हुई कुकीज होती हैं। लेकिन पति इस सच्चाई से बेखबर था। पत्नी अपनी एक्टिंग में इतनी माहिर होती है कि वह उसे एक बार भी शक नहीं होने देती। वो रेत को चबाते हुए उसका स्वाद भी बताने लगती है। धीरे-धीरे पति की बेचैनी बढ़ती जाती है, लेकिन वह उसे रोक नहीं पाता। फिर अचानक वह उसे भी एक चम्मच रेत चखने को कहती है। थोड़ी झिझक के बाद वह मान जाता है और जैसे ही पहला कौर उसके मुंह में जाता है, उसकी आंखें फैल जाती हैं। तब जाकर उसे पता चलता है कि यह रेत नहीं बल्कि कुछ और ही है।


यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शंस
इस वीडियो को सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर खूब शेयर किया जा रहा है। लोगों ने इस बात पर हैरानी जताई कि पति ने इतना सब देखते हुए भी बिना सवाल पूछे इसे चख भी लिया। एक यूजर ने इसे अब तक का सबसे शानदार प्रैंक बताया, तो कोई महिला के एक्सप्रेशन पर फिदा हो गया। दूसरे यूजर का मानना था कि पहली नजर में यह ब्राउन शुगर लग रही थी।

महिला ने किया यह खुलासा
हालांकि, बाद में महिला ने भी एक कमेंट में यह मजेदार बात शेयर की कि असल में उसे अपने पति को समझाने में काफी मेहनत लगी थी। वह तो असली रेत में उंगली डाल चुका था और लगभग उसे चख ही लेता अगर वह समय रहते न रोकती।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed