Viral Video: ट्रेन में 90 रुपये का बिल देकर 100 रुपये चार्ज कर रहा था वेंडर, ओवर चार्जिंग देख भड़का पैसेंजर
Viral Video: वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया कि जैसे ही एक वेंडर ट्रेन में खाने का पैकेट लेकर पहुंचता है। वह 90 रुपये का बिल देने के बाद यात्री से 100 रुपये मांगता है। इस पर यात्री सवाल करता है कि जब बिल 90 रुपये का है तो फिर 100 रुपये क्यों वसूल रहे हो?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया कि जैसे ही एक वेंडर ट्रेन में खाने का पैकेट लेकर पहुंचता है। वह 90 रुपये का बिल देने के बाद यात्री से 100 रुपये मांगता है। इस पर यात्री सवाल करता है कि जब बिल 90 रुपये का है तो फिर 100 रुपये क्यों वसूल रहे हो? इतने में पीछे खड़ा एक व्यक्ति पैसेंजर को वीडियो न बनाने की सलाह देता है, लेकिन यात्री इसकी परवाह किए बिना वीडियो बनाते हुए आगे बढ़ता है और मैनेजर की सीट की ओर चला जाता है।
Kalesh Inside Indian Railways b/w Passenger and Pantry worker over charging extra
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) June 7, 2025
pic.twitter.com/zkOl4W4e35
वेंडर से परेशान हुआ यात्री
जैसे-जैसे मामला बढ़ता है दूसरे वेंडर भी सामने आते हैं। यात्री का कहना है कि पूरे डिब्बे में वेंडर यात्रियों से ज्यादा पैसे वसूल रहे हैं। वेंडर, जो बिरयानी बेच रहा था, वह खुद को नया बताता है और कहता है कि उसे रेट्स की जानकारी नहीं है। वह कहता है, "हमें नहीं पता, जो बिल मिला उसी के मुताबिक दे रहे हैं।" यात्री इससे संतुष्ट नहीं होता और जोर देकर कहता है कि पूरा सिस्टम यात्रियों के साथ धोखा कर रहा है। इसके बाद वह एक और वेंडर की ओर इशारा करता है और पूछता है कि 30 रुपये की पानी की बोतल को 40 रुपये में क्यों बेचा गया? इस पर वह वेंडर नाराज हो जाता है और वीडियो बंद करने को कहने लगता है। इतना ही नहीं वह खुद भी वीडियो बनाने की धमकी देता है, जिससे विवाद और बढ़ जाता है।
पैसेजर ने भी की मैनेजर से शिकायत
फिर पैसेंजर सीधा मैनेजर के बर्थ पर जाता है और वहां शिकायत करता है कि नॉन-वेज बिरयानी 130 से 150 रुपये तक बेची जा रही है। वह वीडियो में मैनेजर की ओर कैमरा घुमाकर कहता है कि शिकायत के बावजूद मैनेजर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा उल्टा वेंडरों को भेजकर महंगे दामों पर सामान बिकवा रहा है। इस पूरी बहस का वीडियो लगभग डेढ़ मिनट लंबा है, जिसमें वेंडरों और पैसेंजर के बीच तीखा टकराव देखा जा सकता है। वीडियो के आखिर में मामला और गरमा जाता है, जब सारे वेंडर मैनेजर के साथ खड़े हो जाते हैं और विवाद चरम पर पहुंच जाता है। हालांकि, यह वीडियो किस ट्रेन का है और कब का है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो X पर @gharkekalesh ने @truth_on_track से साझा करते हुए लिखा, "भारतीय रेलवे में ओवरचार्जिंग को लेकर पैसेंजर और पैंट्री स्टाफ के बीच बहस।" अब तक इसे 50 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 800 से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। उन्होंने लिखा था, "एक यात्री से हर सामान पर ज्यादा पैसा वसूला जा रहा था और चौंकाने वाली बात यह थी कि बाकी यात्रियों से भी यही किया जा रहा था। क्या रेलवे ने इस पर कोई कार्रवाई की है?" वीडियो पर इंटरनेट यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी देखने लायक हैं। एक यूजर ने लिखा, "भाई ने एकदम सही बात कही, पैंट्री वालों का तो रोज का धंधा बन गया है एक्स्ट्रा पैसे लेना।" वहीं दूसरे ने लिखा, "अब तो ये रोज की समस्या बन गई है, वेंडर लोग यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाते हैं।"