{"_id":"689d4c3069f075fd9a0bc3fd","slug":"the-snake-was-sitting-to-fight-with-the-mongoose-with-its-hood-spread-a-dangerous-fight-took-place-video-viral-2025-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: फन फैलाए ऐंठ कर नेवले से लड़ने बैठा था सांप, दोनों के बीच हुई खतरनाक जंग कि लोगों की अटकी सांसें","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: फन फैलाए ऐंठ कर नेवले से लड़ने बैठा था सांप, दोनों के बीच हुई खतरनाक जंग कि लोगों की अटकी सांसें
Thu, 14 Aug 2025 08:08 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 14 Aug 2025 08:08 AM IST
सार
Viral Video: इस वीडियो की खास बात यह है कि यह पूरा मंजर एक गाय के सामने हो रहा है। वीडियो की शुरुआत में गाय बिल्कुल शांत खड़ी रहती है, जैसे वह केवल तमाशा देख रही हो। आसपास कोई शोर-शराबा नहीं, बस सामने दो दुश्मन एक-दूसरे पर वार कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांप और नेवले की लड़ाई
- फोटो : इंस्टाग्राम @ravi.teja2807
विस्तार
सांप और नेवले की दुश्मनी कोई नई बात नहीं है। यह रिश्ता सदियों से चला आ रहा है और बिल्कुल किसी फिल्मी कहानी जैसा लगता है। दोनों ही एक-दूसरे को अपने अस्तित्व के लिए सबसे बड़ा खतरा मानते हैं। इसीलिए जब भी इनका सामना होता है तो कुछ ही पलों में जबरदस्त लड़ाई शुरू हो जाती है। सांप के पास उसका जहरीला फन सबसे घातक हथियार होता है, जबकि नेवला अपनी तेजी और फुर्ती के दम पर उसे मात देने की कोशिश करता है। हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें इन दोनों के बीच ऐसी ही रोमांचक लड़ाई देखने को मिली।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो की खास बात यह है कि यह पूरा मंजर एक गाय के सामने हो रहा है। वीडियो की शुरुआत में गाय बिल्कुल शांत खड़ी रहती है, जैसे वह केवल तमाशा देख रही हो। आसपास कोई शोर-शराबा नहीं, बस सामने दो दुश्मन एक-दूसरे पर वार कर रहे हैं। जैसे-जैसे लड़ाई तेज होती है, कैमरे का पूरा फोकस इन दोनों पर चला जाता है। देखने वालों को साफ लगता है कि यह जंग अब कौन ज्यादा ताकतवर है वाले मोड़ पर पहुंच चुकी है और कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
सांप ने की नेवले को डराने की कोशिश
वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप अपना फन फैलाकर नेवले को डराने की कोशिश करता है। वह कभी फन को ऊपर उठाकर हमला करने के लिए तैयार होता है तो कभी तेजी से आगे बढ़ता है। दूसरी ओर नेवला बिल्कुल डरता नहीं है। वह गुस्से में सीधा सांप के फन को अपने मुंह में दबाने की कोशिश करता है। यह मुठभेड़ कुछ सेकंड की नहीं, बल्कि काफी देर तक चलती है। शुरू में माहौल हल्का लगता है, लेकिन धीरे-धीरे यह लड़ाई बहुत खतरनाक रूप ले लेती है।
नेवला भी करता है तेजी से हमला
नेवला बार-बार तेजी से हमला करता है, जिससे सांप थकने लगता है। धीरे-धीरे वह पीछे हटने लगता है और बचने की कोशिश करता है। देखने वाले मान लेते हैं कि अब नेवला जीत के बहुत करीब है, लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। अचानक नेवला लड़ाई छोड़कर वहां से चला जाता है। यह देखकर दर्शक हैरान रह जाते हैं कि आखिर उसने जीत के इतने करीब पहुंचकर क्यों मैदान छोड़ा।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ritesh_kumar_7395 नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। अब तक इसे 51 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ऐसी लड़ाई मैंने पहली बार देखी है”। दूसरे ने कहा, “इसका अंत ऐसा होगा, यह तो सोचा भी नहीं था”। वहीं एक शख्स ने मजाक में लिखा, “इस पूरी जंग का सबसे ज्यादा मजा तो गाय ने लिया”।