फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The snake charmer was showing the dance of the snake and the cobra the poisonous cobra bit his son Video Viral

Viral Video: दर्शकों को नाग-नागिन का नाच दिखा रहा था सपेरा, जहरीले कोबरा ने बेटे को डस लिया, छटपटाता रहा बच्चा

Mon, 25 Aug 2025 10:01 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 25 Aug 2025 10:01 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो में दिखाई देता है कि सपेरा जमीन पर बैठा है और उसके पास दो टोकरियां रखी हुई हैं। दोनों टोकरियों में जहरीले सांप मौजूद थे। एक सांप बीन की धुन सुनकर फन उठाकर लहराने लगा, जबकि दूसरा टोकरी से बाहर निकलकर जमीन पर इधर-उधर घूम रहा था।

विज्ञापन
The snake charmer was showing the dance of the snake and the cobra the poisonous cobra bit his son Video Viral
नाग-नागिन का खेल दिखा रहा था सपेरा - फोटो : फेसबुक

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग डर से सहम गए। यह वीडियो किसी गली-मोहल्ले का है, जहां एक सपेरा अपने सांपों का खेल दिखा रहा था। शुरुआत में यह सब लोगों को मजेदार और रोमांचक लग रहा था, लेकिन कुछ ही देर में यह नजारा एक डरावने हादसे में बदल गया। दरअसल सपेरे का छोटा बच्चा ही जहरीले सांप का शिकार बन गया। इस घटना को देखकर वहां मौजूद लोग ही नहीं बल्कि वीडियो देखने वाले लाखों लोग भी दहशत में आ गए। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखाई देता है कि सपेरा जमीन पर बैठा है और उसके पास दो टोकरियां रखी हुई हैं। दोनों टोकरियों में जहरीले सांप मौजूद थे। एक सांप बीन की धुन सुनकर फन उठाकर लहराने लगा, जबकि दूसरा टोकरी से बाहर निकलकर जमीन पर इधर-उधर घूम रहा था। यह दृश्य देखकर आसपास खड़े लोग हैरान थे और ध्यान से इस खेल को देख रहे थे। सपेरे के दो छोटे बच्चे भी वहां मौजूद थे। दोनों निडर होकर सांप को हाथ से पकड़ने और छूने लगे। उनमें से एक बच्चा तो सांप को ऐसे पकड़ रहा था, जैसे वह कोई रस्सी हो। उसने तो सांप को गले में डालने तक की कोशिश कर डाली। यह देखकर लोग और भी चौंक गए कि इतना छोटा बच्चा बिना डरे जहरीले सांप के साथ खेल रहा है।
विज्ञापन


https://www.facebook.com/reel/751131930889586/?ref=embed_post

कैसे हुआ हादसा?
 यह मासूमियत जल्द ही खौफनाक हादसे में बदल गई। वीडियो में साफ दिखता है कि जैसे ही बच्चे ने सांप को उठाने की कोशिश की तो कोबरा ने अचानक हमला कर दिया और उसे डस लिया। कुछ ही पलों में बच्चा दर्द से कराहने लगा और जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। यह देखकर वहां अफरातफरी मच गई। सपेरा तुरंत भागकर अपने बेटे के पास पहुंचा और किसी तरह सांप को बच्चे से अलग किया। लेकिन तब तक बच्चा गंभीर हालत में छटपटाने लगा था। वीडियो यहीं खत्म हो जाता है और इसके बाद बच्चे की हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को फेसबुक पर Abhishek Golu Srivastava नाम के यूजर ने शेयर किया है। अब तक लाखों लोग इसे देख चुके हैं और लगातार शेयर कर रहे हैं। वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी मिली-जुली हैं। कुछ लोगों का कहना है कि सपेरे अक्सर सांपों के जहरीले दांत निकाल देते हैं। इसलिए बच्चों के लिए खतरा उतना बड़ा नहीं होता। वहीं, कुछ यूजर्स ने मजाक उड़ाते हुए लिखा,“सांप को रस्सी समझ लिया था, अब असली स्वाद चख लिया।” लेकिन दूसरी तरफ कई लोग बेहद गुस्से में नजर आए। उनका कहना है कि इस तरह बच्चों को खतरे में डालना बिल्कुल गलत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed