Viral Video: कांच को देखकर नागिन आई असली रूप में, सांप के आगे आईना रख शख्स ने किया यह दावा, देखें वीडियोो
Viral Video: ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति ने सांप को एक आईने के सामने रखकर दावा किया है कि वह इच्छाधारी नागिन है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप आईने में अपनी इमेज को देखकर प्रतिक्रिया करता है और यहां तक कि उसे डसने की कोशिश भी करता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में सांपों खासकर नागों और नागिनों से जुड़ी कथाएं लंबे समय से लोगों की सोच और विश्वास का हिस्सा रही हैं। इन लोककथाओं में कई बार सच्चाई और कल्पना का ऐसा मेल होता है कि लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि क्या सच है और क्या नहीं। फिल्मों के आने के बाद इन कथाओं को और भी महत्व मिला, जिससे लोगों के बीच सांपों को लेकर कई तरह की गलतफहमियां फैल गईं। अब सोशल मीडिया भी इस सिलसिले में पीछे नहीं है, जहां आए दिन ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं जो सांपों के बारे में झूठी या मनगढ़ंत बातें प्रचारित करते हैं। तो आज की इस खबर में हम भी आपको एक ऐसी ही घटना के बारे में बताने जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति ने सांप को एक आईने के सामने रखकर दावा किया है कि वह इच्छाधारी नागिन है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप आईने में अपनी इमेज को देखकर प्रतिक्रिया करता है और यहां तक कि उसे डसने की कोशिश भी करता है। वीडियो के साथ लिखा गया है: “कांच देखकर नागिन आई अपने असली रूप में।” इस सीन के बैकग्राउंड में फिल्म नागिन के फेमस गाने “तेरे इश्क का मुझ पर हुआ ये असर है” भी बज रहा है, जो माहौल को और फिल्मी बना देता है।
View this post on Instagram
इच्छाधारी नागिन जैसा कुछ नहीं
हालांकि, इन सब के अलावा सच्चाई यह है कि वैज्ञानिकों की मान्यता है कि इच्छाधारी नागिन जैसी कोई भी चीज नहीं होती है। विज्ञान इस तरह की किसी भी प्रजाति को नहीं मानता और विशेषज्ञ इसे पूरी तरह से कोरी कल्पना बताते हैं। इस आधार पर यह कहना भी गलत है कि कोई नागिन आईना देखकर अपनी असली शक्ल में लौट आती है। वीडियो में केवल एक सांप को दिखाया गया है, जिसे आईने में अपनी इमेज देखकर प्रतिक्रिया करते हुए देखा जा सकता है। इंस्टाग्राम पर @salman_pathan230 नामक अकाउंट से साझा किए गए इस वीडियो को अब तक 1 करोड़ 6 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
वीडियो पर यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
लोगों ने इस वीडियो पर मजेदार और तंज भरे कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, “असल रूप में आई? मतलब पहले रीना रॉय बनकर घूम रही थी क्या?” यह कमेंट उस गाने पर कटाक्ष है, जिसमें रीना रॉय ने नागिन का किरदार निभाया था। एक और व्यक्ति ने लिखा, “तो पहले किस रूप में थी?” एक यूजर ने शिक्षा पर तंज कसते हुए लिखा, “तभी तो कहते हैं, पढ़ाई जरूरी है।” वहीं एक और मजेदार कमेंट में किसी ने नागिन की कल्पना को आगे बढ़ाते हुए लिखा, “कैसी लग रही हूं? नाग जी से मिलने जा रही हूं।”