Viral Video: रेलवे फाटक था बंद और लोग कर रहे थे इंतजार, तभी अचनाक घोड़ा गाड़ी ने तोड़ा गेट और पार कर गई ट्रैक
Viral Video: वीडियो में दिखाया गया है कि एक बाइक सवार और उसके पास खड़ा एक शख्स रेलवे फाटक पर ट्रेन गुजरने का इंतजार कर रहे थे। दोनों बड़े धैर्य के साथ खड़े थे ताकि ट्रेन निकल जाए और फिर वे आराम से पटरी पार कर सकें।
विस्तार
सोशल मीडिया पर आए दिन नए-नए वीडियो सामने आते रहते हैं। कुछ वीडियो देखने में मजेदार होते हैं तो कुछ ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग दंग रह जाते हैं। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में एक घटना कैद हुई है, जो अचानक घटी और जिसने वहां मौजूद लोगों को पहले तो डरा दिया, लेकिन अगले ही पल हंसी से लोटपोट कर दिया। यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग लगातार इस पर मजाकिया कमेंट्स कर रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी घटना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो
वीडियो में दिखाया गया है कि एक बाइक सवार और उसके पास खड़ा एक शख्स रेलवे फाटक पर ट्रेन गुजरने का इंतजार कर रहे थे। दोनों बड़े धैर्य के साथ खड़े थे ताकि ट्रेन निकल जाए और फिर वे आराम से पटरी पार कर सकें। माहौल बिल्कुल नॉर्मल था। तभी अचानक पीछे से कुछ ऐसा हुआ, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
जब ध्यान पटरी पर था, लेकिन ट्रेन तो सड़क से आ गई।😂
— Shagufta khan (@Digital_khan01) October 3, 2025
जिंदगी भी कुछ ऐसी ही है, जहाँ कभी-कभी उम्मीद से उल्टा हो जाता है।💯 pic.twitter.com/QxMXMoye4y
घोड़ा गाड़ी रेलवे फाटक को पार कर चली
पीछे से अचानक तेज रफ्तार में एक घोड़ा गाड़ी आती दिखी। खास बात यह थी कि उस गाड़ी पर कोई इंसान सवार नहीं था। घोड़ा अपने आप ही दौड़ता हुआ सीधा रेलवे फाटक की ओर बढ़ा। वहां फाटक बंद था और लोग यही सोच रहे थे कि अब क्या होगा। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि घोड़ा किसी तरह झुककर या किनारे से होकर फाटक पार कर गया। पल भर के लिए वहां मौजूद हर कोई सहम गया क्योंकि अगर बाइक सवार और दूसरा व्यक्ति थोड़े भी आगे खड़े होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
बाल-बाल बचे लोग
वीडियो को ध्यान से देखने पर साफ समझ आता है कि दोनों व्यक्ति एकदम नजदीक से बचे। यह पूरा सीन इतना अचानक हुआ कि उन्हें संभलने का भी मौका नहीं मिला। जैसे ही घोड़ा गाड़ी दूसरी तरफ निकल गई। वहां मौजूद लोग चैन की सांस लेने लगे और घबराहट के बाद हंसने भी लगे। यही वजह है कि इस वीडियो को देखकर ज्यादातर लोग इसे मजाकिया नजरिए से देख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। कुछ लोगों ने मजाक उड़ाते हुए लिखा कि घोड़ा किसी जरूरी काम में जल्दी में था। वहीं कई यूजर्स ने इसे ऑटो मोड वाली गाड़ी का नाम दे दिया। कुछ ने यह भी कहा कि घोड़ा शायद ट्रेन से भी तेज भागने का रिकॉर्ड बनाना चाहता था।
मीम्स की आई भरमार
इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, "गाड़ी तो पटरी पर आने वाली थी, लेकिन ये तो सड़क से ही निकल गई।" वहीं दूसरे ने मजाक में लिखा, "ये घोड़ा गाड़ी नहीं, फास्ट एक्सप्रेस थी।"