फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The poisonous cobras condition weakened after seeing villagers as soon as it tried to run away Video Viral

Viral Video: गांव वालों को देख जहरीले कोबरा की हालत पड़ी ढीली, जैसे ही लगा भागने साइज देख लोगों के छूटे पसीने

Fri, 22 Aug 2025 09:49 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 22 Aug 2025 09:49 AM IST
सार

Viral Video: यह वायरल वीडियो चम्पावत जिले के खर्ककार्की गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि करीब 10 फीट लंबा किंग कोबरा इंसानों की हलचल और शोरगुल सुनकर घबरा गया। वहां मौजूद लोग जैसे ही चिल्लाने लगे।

विज्ञापन
The poisonous cobras condition weakened after seeing villagers as soon as it tried to run away Video Viral
किंग साइज कोबरा की हालत हुई खराब - फोटो : एक्स@askbhupi

विस्तार

सांप का नाम सुनते ही हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इंसानों की दुनिया में सांप हमेशा से ही डर और रहस्य का प्रतीक माने जाते हैं। अक्सर हम यह सोचते हैं कि सांप इंसानों को देखते ही हमला कर देते हैं, लेकिन असल में ऐसा हमेशा नहीं होता। ज्यादातर बार सांप खुद इंसानों से बचने की कोशिश करते हैं। हाल ही में उत्तराखंड से सामने आया एक वीडियो इस बात को और भी साफ कर देता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वायरल वीडियो चम्पावत जिले के खर्ककार्की गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि करीब 10 फीट लंबा किंग कोबरा इंसानों की हलचल और शोरगुल सुनकर घबरा गया। वहां मौजूद लोग जैसे ही चिल्लाने लगे, यह सांप फौरन अपनी जान बचाकर गांव छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला। इस दौरान उसकी तेज रफ्तार को देख गांव वाले हैरान रह गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को देख भागा सांप
वीडियो में सांप का काला शरीर और उस पर बनी सफेद धारियां बेहद साफ दिखाई दे रही हैं। वह जमीन से सरसराते हुए निकलकर पहाड़ी इलाके की ओर चढ़ता चला जाता है। उसकी चाल इतनी तेज है कि कुछ देर तक देखने वालों को समझ ही नहीं आता कि यह किस दिशा में जा रहा है। आमतौर पर लोग सोचते हैं कि सांप हमला करने के लिए इंसानों के पास आते हैं, लेकिन इस वीडियो ने यह साबित कर दिया कि सांप भी इंसानों से डरकर भागने में ही भलाई समझते हैं।

वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
जानकारी के मुताबिक इस किंग कोबरा को गांव में देखने के बाद वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया। टीम ने इसे सुरक्षित तरीके से पकड़कर उसके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में वापस छोड़ दिया। विशेषज्ञों का कहना है कि किंग कोबरा वैसे तो जहरीला होता है, लेकिन बिना वजह इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचाता। वह तभी हमला करता है जब उसे अपनी जान का खतरा महसूस होता है।


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @askbhupi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “इतना बड़ा किंग कोबरा मैंने जिंदगी में पहली बार देखा है।” वहीं दूसरे ने मजाक में कहा, “आज पता चला कि सांप भी इंसानों से डरते हैं।” एक और यूजर ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा, “10 फीट का नाग तो ऐसे चल रहा है जैसे रैंप वॉक कर रहा हो।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed