फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The MRI room was left open by mistake the elderly man was going wearing a chain Gets Injured

Viral News: गलती से खुला रह गया MRI रूम, गले में चेन पहने जा रहा था बुजुर्ग, फिर जो हुआ जान पर बन आई बात

Sat, 19 Jul 2025 11:37 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 19 Jul 2025 11:37 AM IST
सार

Viral News: दरअसल MRI मशीन का चुंबक 24 घंटे एक्टिव रहता है। मशीन चालू हो या न हो। यदि किसी के शरीर या कपड़ों पर मेटल रह जाए और वो स्कैनिंग रूम में चला जाए तो वह वस्तु जोरदार तरीके से मशीन की ओर खिंचती है।

विज्ञापन
The MRI room was left open by mistake the elderly man was going wearing a chain Gets Injured
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik.com

विस्तार

MRI यानी मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग, एक ऐसी मेडिकल तकनीक है जिसमें शरीर के अंदर की साफ तस्वीरें लेने के लिए काफी शक्तिशाली चुंबकीय क्षेत्र का उपयोग किया जाता है। इस तकनीक में प्रयुक्त चुंबक इतना ताकतवर होता है कि अगर आसपास कोई मेटल की चीज हो तो वह तेजी से मशीन की ओर खिंच सकती है। यही वजह है कि स्कैन से पहले मरीजों को हर तरह की ज्वैलरी की चीजें, जैसे घड़ी, चेन, बेल्ट, बालों की क्लिप, कंगन आदि, हटा देने के लिए कहा जाता है। तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसी ही घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपकी रूह कांप जाएगी। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह घटना
दरअसल MRI मशीन का चुंबक 24 घंटे एक्टिव रहता है। मशीन चालू हो या न हो। यदि किसी के शरीर या कपड़ों पर मेटल रह जाए और वो स्कैनिंग रूम में चला जाए तो वह वस्तु जोरदार तरीके से मशीन की ओर खिंचती है। इस प्रक्रिया में व्यक्ति को गंभीर चोटें आ सकती हैं और मामला जानलेवा भी हो सकता है।
विज्ञापन


मशीन ने अचानक से खींच लिया
इसी प्रकार की एक घटना अमेरिका के न्यूयॉर्क में घटी। लॉन्ग आइलैंड क्षेत्र के एक MRI सेंटर में 61 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति गलती से गले में चेन पहने हुए स्कैनिंग रूम में चले गए। उस समय मशीन एक्टिव थी और मेटल चेन की वजह से मशीन ने उन्हें अचानक अपनी ओर खींच लिया। इस दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जैसे ही दुर्घटना हुई स्टाफ ने तुरंत इमरजेंसी नंबर 911 पर कॉल किया। थोड़ी ही देर में पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग आदमी को अचानक से खींचती है मशीन
रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि वह व्यक्ति खुद MRI के लिए आया था या किसी बाकी कामों से वहां मौजूद था। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर MRI सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि जब मशीन चालू थी तो स्कैनिंग रूम का दरवाजा खुला क्यों था? कोई व्यक्ति कैसे आसानी से अंदर पहुंच गया? फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और आम जनता से अपील की जा रही है कि MRI मशीनों के पास हमेशा विशेष सतर्कता बरती जाए। यह तकनीक बेहद गंभीर है और किसी भी तरह की लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed