फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The man showed his craftsmanship and made a wooden bike video goes viral on Internet in Hindi

Viral Video: शख्स ने दिखाई कलाकारी और बना दी एक लकड़ी की बाइक, सड़कों पर भी तेजी से दौड़ती है, देखें वीडियो

Thu, 17 Apr 2025 03:33 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 17 Apr 2025 03:33 PM IST
सार

Wooden Bike Viral Video: लड़के अपनी बाइक को बड़े ध्यान से संजोते हैं और उसे हर तरह से सजाते हैं, जैसे किसी खास चीज को सजाना। अब एक ऐसा वायरल वीडियो सामने आया है, जिसे देख आप भी चौंक जाएंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में।

विज्ञापन
The man showed his craftsmanship and made a wooden bike video goes viral on Internet in Hindi
शख्स ने बनाई लकड़ी की बाइक - फोटो : इंस्टाग्राम @mustkeem_khan_alwariya

विस्तार

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसे देख हमें हैरानी जरूर होती है, लेकिन हम उसकी क्रिएटिविटी की भी तारीफ करने से पीछे नहीं हटते हैं। जब भी लड़कों और खुराफात का नाम साथ में लिया जाता है, तब बाइक की तस्वीर खुद ब खुद आंखों के सामने आ जाती है। लड़कों का अपनी बाइक से गहरा लगाव और प्यार किसी से छिपा नहीं है। बाइक उनके लिए महज एक साधन नहीं, बल्कि जीवन का अहम हिस्सा बन जाती है। लड़के अपनी बाइक को बड़े ध्यान से संजोते हैं और उसे हर तरह से सजाते हैं, जैसे किसी खास चीज को सजाना। अब एक ऐसा वायरल वीडियो सामने आया है, जिसे देख आप भी चौंक जाएंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो
बॉयज अपनी बाइक को अपनी पहचान बनाने के लिए अक्सर मॉडिफाई करते हैं, ताकि वह सड़क पर और भी आकर्षक और रफ-एंड-टफ नजर आए। जब वे अपनी कस्टमाइज की हुई बाइक पर सड़कों पर निकलते हैं, तो लोगों की नजरें उन पर से हटती नहीं। लेकिन इस शख्स ने बाइक को मॉडिफाई करने का जो तरीका अपनाया है, वह अनोखा है। आमतौर पर बाइकें लोहे, स्टील और मजबूत धातुओं से बनती हैं, लेकिन इस शख्स ने अपनी बाइक को पूरी तरह से लकड़ी से बना दिया है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by top alwar team (@mustkeem_khan_alwariya)

विज्ञापन
विज्ञापन



बाइक को कराया इस तरह मॉडिफाई
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इस शख्स ने अपनी स्प्लेंडर बाइक को लकड़ी से मॉडिफाई कर एक नई और आकर्षक शक्ल दी है। लाइट ब्राउन रंग की और पॉलिश की हुई लकड़ी से बनी इस बाइक को देखकर कोई भी लड़का इसे चलाने का ख्वाब देखेगा। बाइक के फ्रंट, ऑयल टैंक, मडगार्ड्स और अन्य हिस्से लकड़ी से बनाए गए हैं, जिससे यह बाइक बेहद आकर्षक और अलग नजर आती है। देखने में यह लकड़ी की टॉय बाइक जैसी लग रही है, लेकिन जब यह सड़क पर दौड़ेगी, तो लोग इसे देखकर दंग रह जाएंगे।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
इस वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रिया भी काफी दिलचस्प रही है। एक यूजर ने लिखा, "वाह, बाइक तो शानदार है, लेकिन इसे बारिश में संभाल कर रखना।" दूसरे ने लिखा, "क्या शानदार काम किया है, यह बाइक तो लाजवाब है।" तीसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, "भाई, इस बाइक का ऑर्डर कैसे कर सकते हैं?" चौथे यूजर ने इसे सुपर टैलेंट बताते हुए सराहा, वहीं एक और यूजर ने इसे ईको-फ्रेंडली करार दिया। अब तक इस वीडियो पर 50 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं और लोग इस अनोखी बाइक को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed