फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The man ate the frog with great pleasure even after dying the creature took such revenge Video Viral

Viral Video: शख्स ने खूब मजे से खाया मेंढक, मरकर भी जीव ने लिया ऐसा बदला, देखने वालों की फटी रह गई आंखें

Thu, 03 Jul 2025 10:51 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 03 Jul 2025 10:51 AM IST
सार

Viral Video: ये घटना नाइजीरिया के मशहूर कंटेंट क्रिएटर डॉन ब्लैक के साथ हुई, जो टिक टॉक पर @donblack694 नाम से फेमस हैं। डॉन घूमने के लिए लाओस गए थे। लाओस में उन्होंने एक होटल में भुना हुआ मेंढक देखा और सोचा कि इसे खाकर एक नया एक्सपीरियंस किया जाए।

विज्ञापन
The man ate the frog with great pleasure even after dying the creature took such revenge Video Viral
शख्स ने खाया मेंढक - फोटो : फेसबुक

विस्तार

मेंढक हमारे पर्यावरण के लिए बहुत जरूरी जीव हैं। ये कीड़ों को खाते हैं और पारिस्थितिकी तंत्र का संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ देशों में लोग मेंढक को खाना भी पसंद करते हैं? कई बार लोग मेंढक का मांस खाते हैं और बाद में उनकी तबीयत खराब हो जाती है। ऐसा ही एक मामला हाल ही में सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींचा है और लोगों को हैरान कर दिया है। हालांकि, मेंढक ने मरकर भी अपना बदला ले लिया। तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ये घटना नाइजीरिया के मशहूर कंटेंट क्रिएटर डॉन ब्लैक के साथ हुई, जो टिक टॉक पर @donblack694 नाम से फेमस हैं। डॉन घूमने के लिए लाओस गए थे। लाओस में उन्होंने एक होटल में भुना हुआ मेंढक देखा और सोचा कि इसे खाकर एक नया एक्सपीरियंस किया जाए। उन्होंने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया ताकी वे इसे अपने फॉलोवर्स के साथ शेयर कर सकें। वीडियो में डॉन दिखाते हैं कि वे मेंढक खाने से पहले बहुत उत्साहित थे, लेकिन कुछ ही देर में उनकी हालत बदलने लगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मेंढक ने ले लिया अपना बदला, सूज गया पूरा चेहरा
जैसे ही डॉन ने मेंढक का मांस खाया, उनके चेहरे पर सूजन आने लगी। कुछ ही मिनटों में उनका मुंह इतना सूज गया कि देखने में फुटबॉल जैसा लगने लगा। उन्हें सांस लेने में भी परेशानी होने लगी और तुरंत अस्पताल जाना पड़ा। डॉक्टरों ने बताया कि या तो मेंढक का मांस ठीक से नहीं पका था या उसमें कोई ऐसा तत्व था, जिससे उनके शरीर को तेज एलर्जी हो गई और यह खतरनाक स्थिति बन गई।

वीडियो पर यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
डॉन ने यह वीडियो अपने टिकटॉक और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में उन्होंने लोगों से साफ कहा कि ऐसी चीजों को खाने का एक्सपेरिमेंट कभी न करें, क्योंकि उनकी जैसी हालत किसी के भी साथ हो सकती है। उन्होंने कहा कि उन्होंने सोचा भी नहीं था कि एक मेंढक खाने से उनकी जान मुश्किल में पड़ जाएगी। वीडियो में डॉन का सूजा हुआ चेहरा देखकर लोग चौंक गए और कई लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया। किसी ने कमेंट में लिखा, “जब पहले से पता है कि ऐसी चीजें खाने के लिए सुरक्षित नहीं होतीं, तो रिस्क क्यों लेते हो?” दूसरे ने मजाक में लिखा, “भाई, खाने के लिए मेंढक ही मिला था क्या?” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “ये घटना सबक देती है कि प्रकृति से खिलवाड़ करोगे तो इसका अंजाम भी भुगतना पड़ेगा।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed