फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The groom was sitting on the stage when the sister in law came and started dancing Video goes Viral

Viral Video: स्टेज पर बैठा था दूल्हा तभी आई साली, करने लगी डांस, फिर जीजा ने लगाए ऐसे ठुमके कि आर्केस्ट्रा फेल

Fri, 06 Jun 2025 02:34 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 06 Jun 2025 02:34 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में शादी का माहौल पूरी तरह जश्न में डूबा दिखाई देता है। चारों ओर खुशी का माहौल और डीजे की धमाकेदार धुनें बज रही होती हैं। तभी साली की एंट्री होती है। चमचमाता सफेद लहंगा पहनकर साली एंट्री लेती है।

विज्ञापन
The groom was sitting on the stage when the sister in law came and started dancing Video goes Viral
दूल्हे ने साली के साथ किया जमकर डांस - फोटो : इंस्टाग्राम @chotuyadav3231

विस्तार

शादी के मौके पर जीजा और साली के बीच होने वाली मस्ती हमेशा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होती है। उनके बीच की खट्टी-मीठी नोकझोंक और दिलचस्प ट्यूनिंग हर समारोह में खास रंग भर देती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा और उसकी साली ने स्टेज पर मिलकर ऐसा डांस किया कि सबकी निगाहें उन्हीं पर टिक गईं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में शादी का माहौल पूरी तरह जश्न में डूबा दिखाई देता है। चारों ओर खुशी का माहौल और डीजे की धमाकेदार धुनें बज रही होती हैं। तभी साली की एंट्री होती है। चमचमाता सफेद लहंगा पहनकर साली एंट्री लेती है। साली को देखकर दूल्हा खुद को रोक नहीं पाता और जोश में आकर स्टेज पर कूद पड़ता है। अक्सर देखा गया है कि दूल्हे शादी में शर्माए-शर्माए बैठे रहते हैं, लेकिन इस वीडियो में नजर आने वाला दूल्हा इस परंपरा को तोड़ता हुआ दिखता है। जैसे ही साली ने डांस करना शुरू किया, दूल्हा भी अपनी झिझक छोड़कर स्टेप्स में साथ देने लगा। देखते ही देखते दोनों ने ऐसा जबरदस्त डांस किया कि हर कोई दंग रह गया।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by chotu  Yadav (@chotuyadav3231)

विज्ञापन
विज्ञापन



लोग हो गए हैरान
बता दें कि इस वीडियो में संगीत, स्टेप्स और तालमेल की परफेक्ट कॉम्बिनेशन ने स्टेज को जैसे आग लगा दी। दूल्हे के डांस मूव्स इतने कमाल के थे कि लोग कहने लगे। ये बंदा तो प्रोफेशनल डांसर लगता है। कमर की लचक, चेहरे की एक्सप्रेशन और साली के साथ बेहतरीन तालमेल। इन सबने माहौल को और भी शानदार बना दिया। इस डांस परफॉर्मेंस को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बाराती हों या मेहमान, सब तालियां बजाते रह गए। यहां तक कि दुल्हन भी शायद ये सोचने पर मजबूर हो गई होगी कि क्या ये वही दूल्हा है जिससे उसने शादी की है या फिर कोई डांसिंग सुपरस्टार!

यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
यह वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर @chotuyadav3231 नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। अब तक इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। कमेंट सेक्शन में लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं, जो काफी मजेदार हैं। एक यूजर ने लिखा, “दूल्हा तो लगता है आर्केस्ट्रा में डांस करने की तैयारी करके आया है।” एक दूसरे यूजर ने कहा, “जीजा जी ने तो बिजली को भी पीछे छोड़ दिया।” किसी ने मजाक में लिखा, “साली के सामने भाभी का डर हवा हो गया।” एक और यूजर ने चुटकी ली, “दूल्हा शायद सैलरी के साथ बोनस भी ले जाएगा।” किसी ने तंज कसा, “भाईसाहब डांस नहीं आता तो शर्म तो आती होगी।” वहीं, एक और ने हंसते हुए लिखा, “दूल्हा शादी करने आया है या फिर डांस का मुकाबला जीतने?”









 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed