फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The girl was repeatedly teasing the sleeping dog and disturbing his sleep Video goes viral on Internet

Viral Video: लड़की बार-बार छेड़ रही थी सोया हुआ कुत्ता और नींद में डाल रही थी खलल, तभी हुआ अचानक से हमला

Tue, 10 Jun 2025 11:56 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 10 Jun 2025 11:56 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो की शुरुआत एक शांत और नॉर्मल सीन से होती है। लड़की समुद्र किनारे रेत पर अपने डॉग्स के साथ मस्ती कर रही होती है। कुछ कुत्ते गहरी नींद में आराम से लेटे हुए हैं और पूरे सुकून के साथ रेत पर झपकी ले रहे हैं।

विज्ञापन
The girl was repeatedly teasing the sleeping dog and disturbing his sleep Video goes viral on Internet
कुत्ते को जगाना पड़ा महंगा - फोटो : एक्स@Thebestfigen

विस्तार

सोशल मीडिया एक ऐसा मंच बन चुका है, जहां हर दिन कुछ न कुछ नया और मनोरंजक देखने को मिल जाता है। खासकर वीडियो कंटेंट तो लोगों को सबसे ज्यादा आकर्षित करता है। हाल ही में एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं। इस वीडियो में एक लड़की और उसका पालतू कुत्ता नजर आते हैं। वीडियो भले ही कुछ सेकेंड का हो, लेकिन इसका हर एक पल देखने लायक है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत एक शांत और नॉर्मल सीन से होती है। लड़की समुद्र किनारे रेत पर अपने डॉग्स के साथ मस्ती कर रही होती है। कुछ कुत्ते गहरी नींद में आराम से लेटे हुए हैं और पूरे सुकून के साथ रेत पर झपकी ले रहे हैं। यह बहुत ही प्यारा नजारा होता है, लेकिन तभी लड़की को उनमें से एक सोते हुए कुत्ते के साथ मस्ती करने की सूझती है। लड़की अपने पैर से उस कुत्ते को धीरे-धीरे छेड़ने लगती है। कभी वह उसे सहलाती है तो कभी हल्के से धक्का देने की कोशिश करती है। शुरुआत में कुत्ता कोई प्रतिक्रिया नहीं देता और शांति बनाए रखता है। मानो वह मस्ती को नजरअंदाज कर रहा हो। लेकिन जब छेड़खानी बार-बार होती है तो उसका धैर्य जवाब दे देता है।
विज्ञापन

 

नींद से उठकर गुस्साया कुत्ता
कुत्ता अचानक उठकर खड़ा हो जाता है और गुस्से में अपने शरीर को झटकने लगता है। फिर वह अपने अगले पैरों से रेत को तेजी से उछालता है और यह रेत सीधी लड़की पर जा गिरती है। लड़की इस प्रतिक्रिया से घबरा जाती है और तुरंत वहां से भाग खड़ी होती है। वहीं कुत्ता वापस उसी जगह पर शांति से जाकर लेट जाता है, जैसे कुछ हुआ ही न हो। इस छोटे से वीडियो में जो हुआ। वह न केवल मजेदार था, बल्कि यह भी दिखाता है कि जानवर भी अपनी सीमाएं समझते हैं और जरूरत पड़ने पर जवाब देना जानते हैं। यह पूरा इतना दिलचस्प था कि जिसने भी इसे देखा, वह हंसे बिना नहीं रह सका।

वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर @Thebestfigen नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे अब तक करीब दो लाख बार देखा जा चुका है और 3,500 से ज्यादा यूजर्स इसे लाइक कर चुके हैं। कमेंट सेक्शन में भी मजेदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। एक यूजर ने लिखा, "कुत्ते ने बता दिया कि नींद के साथ खिलवाड़ करना खतरे से खाली नहीं।" वहीं दूसरे ने लिखा, "लड़की को लगा वो बॉस है, लेकिन कुत्ते ने असली बॉस दिखा दिया।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed