{"_id":"68660d3a54e68654a109c6df","slug":"the-girl-was-making-a-reel-by-teasing-the-tied-cow-then-suddenly-something-happened-that-taught-her-a-lesson-2025-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: बंधी हुई गाय को चिढ़ा-चिढ़ा कर रील बना रही थी लड़की, फिर अचानक हुआ कुछ ऐसा की मिल गया सबक","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: बंधी हुई गाय को चिढ़ा-चिढ़ा कर रील बना रही थी लड़की, फिर अचानक हुआ कुछ ऐसा की मिल गया सबक
Thu, 03 Jul 2025 10:25 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 03 Jul 2025 10:25 AM IST
सार
Viral Video: वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक लड़की एक घर के आंगन में रस्सी से बंधी गाय के सामने खड़ी होकर रील बनाने के लिए डांस शुरू करती है। शुरुआत में ही गाय के चेहरे और बॉडी लैंग्वेज से साफ पता चल रहा होता है कि वह बेहद गुस्से में है।
विज्ञापन
जान पर खेलकर लड़की ने बनाया रील
- फोटो : एक्स@eloninn
विस्तार
बढ़ते सोशल मीडिया क्रेज के दौर में लोग वायरल होने और रातों-रात फेमस बनने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। आजकल लाइक्स, कमेंट्स और व्यूज की होड़ इस कदर बढ़ चुकी है कि लोग अपनी जान तक खतरे में डालने से नहीं हिचकिचाते। ऐसे कई वीडियो आए दिन देखने को मिल जाते हैं, जिनमें लोग स्टंट या खतरनाक हरकतें करते नजर आते हैं। ऐसा ही एक ताजा वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें एक लड़की एक बंधी हुई गाय के सामने डांस करती दिख रही है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान भी हैं और नाराज भी। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक लड़की एक घर के आंगन में रस्सी से बंधी गाय के सामने खड़ी होकर रील बनाने के लिए डांस शुरू करती है। शुरुआत में ही गाय के चेहरे और बॉडी लैंग्वेज से साफ पता चल रहा होता है कि वह बेहद गुस्से में है। गाय बार-बार लड़की की तरफ सींग मारने के लिए झपटती है। मगर रस्सी से बंधी होने के कारण उसके पास तक नहीं पहुंच पाती। इस दौरान लड़की का डर उसके हावभाव से साफ नजर आता है, लेकिन इसके बावजूद वह डांस करना नहीं छोड़ती। वो बार-बार पोज बदलती है और डांस के स्टेप्स करने की कोशिश करती है। ताकि उसका वीडियो अच्छा बन सके और सोशल मीडिया पर वायरल हो जाए।
विज्ञापन
ये देखो क्या कर रही हैं 🤣🤣🤣🤣@sumanmaurya08 pic.twitter.com/XtF2F33142
— Nupur (@eloninn) July 2, 2025
विज्ञापन
बिना जान की परवाह किए लड़की बना रही थी वीडियो
गाय की हरकतें बता रही होती हैं कि वह लड़की के सामने किए जा रहे इस शोर और हरकतों से बुरी तरह भड़क चुकी है। वह जोर-जोर से हिलते हुए लड़की को डराने की कोशिश करती है, लेकिन रस्सी से बंधी होने के कारण बेबस रह जाती है। वहीं लड़की बार-बार पीछे हटकर फिर से सामने आ जाती है और कैमरे के सामने डांस जारी रखती है। ये देखकर समझा जा सकता है कि लड़की को सिर्फ अपने वीडियो की पड़ी है और उसे अपनी जान की भी फिक्र नहीं है। अगर गाय की रस्सी कमजोर होती या खुल जाती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो को ट्विटर पर @eloninn नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया, जो तेजी से वायरल हो गया है। अब तक इसे हजारों लोग लाइक कर चुके हैं और लाखों बार देखा जा चुका है। इस पर यूजर्स के मजेदार और तीखे कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “अगर ये गाय खुली होती तो इसे लाइक्स और व्यूज का सही मतलब समझा देती।” वहीं एक दूसरे यूजर ने गुस्सा जताते हुए कहा, “लोग लाइक्स और व्यूज के लिए इस हद तक गिर सकते हैं, ये शर्मनाक है।”