फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The girl was making a reel by dancing on the roof then her foot slipped and she fell down Video Goes Viral

Viral Video: छत पर ठुमक-ठुमककर रील बना रही थी लड़की, तभी फिसला पैर और गिरी नीचे, ले जाया गया अस्पताल

Wed, 13 Aug 2025 03:03 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 13 Aug 2025 03:03 PM IST
सार

Viral Video: ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां एक 18 से 20 साल की लड़की रील बना रही थी, लेकिन यह काम उसके लिए बहुत महंगा साबित हुआ। लड़की साड़ी पहनकर अपने घर की छत पर डांस कर रही थी।

विज्ञापन
The girl was making a reel by dancing on the roof then her foot slipped and she fell down Video Goes Viral
छत पर रील बना रही थी लड़की - फोटो : इंस्टाग्राम @ayush_actor6

विस्तार

आजकल सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक बहुत तेजी से बढ़ रहा है। छोटे-बड़े, बच्चे-बुजुर्ग सभी मोबाइल लेकर वीडियो बनाते नजर आते हैं। लेकिन कई बार यह शौक खतरनाक साबित हो जाता है। लोग सिर्फ लाइक्स और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ऐसे-ऐसे स्टंट करते हैं, जिससे उनकी जान तक खतरे में पड़ जाती है। कई बार तो यह शौक मौत तक की वजह बन जाता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां एक 18 से 20 साल की लड़की रील बना रही थी, लेकिन यह काम उसके लिए बहुत महंगा साबित हुआ। लड़की साड़ी पहनकर अपने घर की छत पर डांस कर रही थी। उसने मोबाइल फोन छत के फर्श पर रखकर कैमरा ऑन कर दिया और फिर छत के किनारे जाकर नाचने लगी। शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन जैसे ही वह डांस में आगे बढ़ी, उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे गिर गई।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Ayush Actor (@ayush_actor6)

विज्ञापन
विज्ञापन



रील बनाते हुए छत से गिरी लड़की
सबसे हैरानी की बात यह है कि यह पूरी घटना उसी मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसे वह रील बनाने के लिए इस्तेमाल कर रही थी। आस-पास के लोग तुरंत दौड़कर आए और लड़की को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों का कहना है कि उसे गंभीर चोटें आई हैं और आने वाले दो दिन उसकी सेहत के लिए बहुत अहम हैं।


लड़की तो तुरंत पहुंचाना पड़ा अस्पताल
पुलिस ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह एक हादसा लगता है, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और लोगों के बयान भी इकट्ठा करने शुरू कर दिए हैं ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जिस तरह लड़की चाहती थी कि उसकी रील मशहूर हो, वैसा हुआ, लेकिन अंदाजा लगाइए, यह मशहूरी खुशी की वजह नहीं बल्कि एक दुखद हादसे की वजह से आई। इस वीडियो को अब तक 30 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं और लगभग 4 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है।

वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, “रील का नशा लोगों को पागल कर रहा है।” दूसरे ने तंज कसते हुए कहा, “लड़की का सपना पूरा हो गया, उसकी रील वायरल हो गई।” वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि रील के चक्कर में लोग अपनी जान को बहुत हल्के में ले रहे हैं। कई यूजर्स ने तो यहां तक लिखा कि ऐसे हादसों से दूसरों को बड़ी सीख लेनी चाहिए और भविष्य में ऐसे खतरनाक स्टंट करने से बचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed