फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The female elephant was devastated after seeing death of her baby standing near the truck Video goes viral

Viral Video: बच्चे की मौत देखकर बुरी तरह टूट गई हथिनी, ट्रक के पास खड़ी होकर रोती और तड़पती हुई आई नजर

Wed, 14 May 2025 11:00 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 14 May 2025 11:00 AM IST
सार

Elephant Emotional Video Viral: इस वीडियो में एक हाथी का बच्चा एक ट्रक के नीचे दबा हुआ दिख रहा है। पास ही उसकी मां हथिनी खड़ी है बिलकुल शांत, लेकिन बहुत दुखी। वो उस जगह से हिल तक नहीं रही थी। ऐसा लग रहा था जैसे वो अब भी अपने मरे हुए बच्चे की देखभाल कर रही हो।

विज्ञापन
The female elephant was devastated after seeing death of her baby standing near the truck Video goes viral
हथिनी के बच्चे की हुई मौत - फोटो : इंस्टाग्राम @ajpyro

विस्तार

मां का प्यार दुनिया में सबसे सच्चा और गहरा होता है। वो अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर सकती है। ये ममता सिर्फ इंसानों में नहीं होती, जानवरों में भी होती है। हाल ही में मलेशिया में एक ऐसी घटना हुई, जिसने ये बात सबको फिर से याद दिला दी। इंस्टाग्राम पर @ajpyro नाम के यूजर ने एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में एक हाथी का बच्चा एक ट्रक के नीचे दबा हुआ दिख रहा है। पास ही उसकी मां हथिनी खड़ी है बिलकुल शांत, लेकिन बहुत दुखी। वो उस जगह से हिल तक नहीं रही थी। ऐसा लग रहा था जैसे वो अब भी अपने मरे हुए बच्चे की देखभाल कर रही हो। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी दर्दनाक वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो का ये हादसा मदर्स डे के दिन हुआ था। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा था, “मां का प्यार सिर्फ इंसानों तक नहीं होता, हर जीव में होता है।” जब ये हादसा हुआ तो वन विभाग और बचाव टीम मौके पर पहुंची। लेकिन मां हथिनी ने वहां से हटने से इनकार कर दिया। वो अपने बच्चे के पास खड़ी रही, उसकी आंखों से आंसू बहते रहे। जैसे वो अपने बच्चे को आखिरी बार देख रही हो, उसे विदा कर रही हो।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by AJ Pyro (@ajpyro)

विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर बहुत से लोग भावुक हो गए। एक यूजर ने लिखा, “जानवर भी हमारी तरह दर्द महसूस करते हैं।” दूसरे ने कहा, “हम इंसान उनके जंगल और घर बर्बाद कर रहे हैं, इसलिए ऐसे हादसे बढ़ते जा रहे हैं।” एक और यूजर ने लिखा, “अगर ट्रक धीरे चलाया गया होता तो शायद ये हादसा टल सकता था।” यह वीडियो अब तक लगभग सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा चुका है और लोग इसे अपनी स्टोरी पर भी रि-पोस्ट कर रहे हैं।

जानवरों में भी होती हैं भावनाएं
लोगों का कहना है कि ये घटना हम सबको ये सोचने पर मजबूर करती है कि जानवरों में भी भावनाएं होती हैं। उन्हें भी प्यार होता है, दुख होता है। फर्क सिर्फ इतना है कि वो बोल नहीं सकते। लेकिन उनकी आंखें, उनका व्यवहार सब कुछ कह देता है। हमें चाहिए कि हम जानवरों को भी वैसा ही सम्मान और प्यार दें, जैसा हम इंसानों को देते हैं। क्योंकि ममता हर दिल में बसती है फिर चाहे वो इंसान का हो या किसी बेज़ुबान का।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed