{"_id":"685b9d0e6826f6d77603a75a","slug":"the-bride-entered-the-wedding-sitting-on-a-mare-the-baraatis-were-surprised-video-goes-viral-on-internet-2025-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: घोड़ी पर बैठकर दुल्हन ने ली शादी में एंट्री, बराती हुए हैरान, लोग बोले- छोरियां छोरो से कम है के","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: घोड़ी पर बैठकर दुल्हन ने ली शादी में एंट्री, बराती हुए हैरान, लोग बोले- छोरियां छोरो से कम है के
Wed, 25 Jun 2025 12:52 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:52 PM IST
सार
Viral Video: इस वायरल वीडियो में एक दुल्हन को घोड़ी पर सवार होकर शादी में एंट्री करते हुए देखा जा सकता है। दूल्हे की जगह दुल्हन की शाही सवारी ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दुल्हन ने शादी का लाल रंग का भारी लहंगा पहन रखा है और बेहद कॉन्फिडेंस के साथ वह घोड़ी पर बैठी नजर आती है।
विज्ञापन
घोड़ी पर सवार होकर आई दुल्हन
- फोटो : इंस्टाग्राम @vikki_chaudhaary
विस्तार
शादी का मौसम अब अपने अंतिम पड़ाव पर है, लेकिन इस सीजन के जाते-जाते एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। आमतौर पर जब भी शादी की बात होती है तो दूल्हे की घोड़ी पर एंट्री सबसे खास मानी जाती है। लेकिन इस बार कुछ ऐसा देखने को मिला, जो न सिर्फ मेहमानों के लिए चौंकाने वाला था बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स के लिए भी एकदम नया और दिलचस्प अनुभव बन गया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वायरल वीडियो में एक दुल्हन को घोड़ी पर सवार होकर शादी में एंट्री करते हुए देखा जा सकता है। दूल्हे की जगह दुल्हन की शाही सवारी ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दुल्हन ने शादी का लाल रंग का भारी लहंगा पहन रखा है और बेहद कॉन्फिडेंस के साथ वह घोड़ी पर बैठी नजर आती है। उसका लहंगा इतनी खूबसूरती से फैला हुआ है कि देखने वालों को किसी फिल्मी सीन का एहसास होता है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
घोड़ी पर चढ़कर आई दुल्हन
दुल्हन की यह स्टाइलिश एंट्री मेहमानों के लिए बिल्कुल अप्रत्याशित थी। जैसे ही वह शादी स्थल में घोड़ी पर सवार होकर पहुंची, वहां मौजूद सभी लोग उसे हैरानी से देखने लगे। माहौल में एक अलग ही एनर्जी देखने को मिली। हर कोई इस अनोखी एंट्री की चर्चा करने लगा। लोगों ने कहा कि अब तक उन्होंने सिर्फ दूल्हों को ही घोड़ी पर चढ़ते देखा है, लेकिन ये पहली बार था जब किसी दुल्हन ने यह रॉयल स्टाइल अपनाया।
वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह क्लिप इंस्टाग्राम पर @vikki_chaudhaary नाम के एक अकाउंट से शेयर की गई है। अब तक इसे 1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और व्यूज की संख्या लगातार बढ़ रही है। वीडियो पर कमेंट्स की भी बाढ़ आ गई है। कोई इसे कमाल की सोच बता रहा है तो कोई कह रहा है, "दुल्हन ने सच में सबका दिल जीत लिया।" कई यूजर्स ने हंसी वाले इमोजी की पूरी लाइन ही कमेंट में डाल दी है। इस वीडियो ने यह भी दिखा दिया है कि अब दुल्हनें भी परंपराओं को अपने हिसाब से बदलने लगी हैं। वे भी अपनी शादी में खुद को केंद्र में रखना चाहती हैं और कुछ अलग करके सबको चौंकाना चाहती हैं। ये वीडियो न सिर्फ मनोरंजन से भरपूर है, बल्कि यह एक बड़ा संदेश भी देता है कि लड़कियां अब हर फील्ड में आगे हैं, चाहे वह शादी ही क्यों न हो।