फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The bride danced in such a way at her own wedding that people were surprised video goes viral on Internet

Viral Video: दुल्हन ने अपनी ही शादी में किया ऐसा डांस कि हैरान हो गए लोग, बोले- ऐसी भी क्या मजबूरी थी आपकी?

Tue, 25 Mar 2025 09:55 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 25 Mar 2025 09:55 AM IST
सार

Bride dance: इसी कड़ी में, एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन शादी के जश्न में डीजे फ्लोर पर मस्ती में डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन पहले "चुनरी-चुनरी" गाने पर थिरकती है

विज्ञापन
The bride danced in such a way at her own wedding that people were surprised video goes viral on Internet
दुल्हन ने अपनी ही शादी में किया ऐसा डांस कि हैरान हो गए लोग, - फोटो : इंस्टाग्राम @hanumanrawat513

विस्तार

शादी का मौसम आते ही सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े वीडियो की बाढ़ सी आ जाती है। खासतौर पर दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री और उनके जबरदस्त डांस पर बने वीडियो खूब वायरल होते हैं। लोग अपनी शादी को यादगार और मजेदार बनाने के लिए नए-नए ट्रेंड्स अपनाते हैं, जिससे न केवल बाराती और रिश्तेदार बल्कि कभी-कभी पंडित जी तक के डांस वीडियो सुर्खियां बटोर लेते हैं। यही नहीं, सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियोज को काफी पसंद भी किया जाता है। अब ऐसा ही एक और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दुल्हन का धमाकेदार वीडियो
इसी कड़ी में, एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन शादी के जश्न में डीजे फ्लोर पर मस्ती में डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन पहले "चुनरी-चुनरी" गाने पर थिरकती है और फिर "मेरे सैयां सुपरस्टार" गाने पर धमाकेदार डांस करने लगती है। तभी बीच में दूल्हे की एंट्री होती है, और वह भी पूरे जोश के साथ अपनी दुल्हन का साथ देने लगता है। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इस जोड़ी को देखकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ का कहना है कि दुल्हन बेहद खूबसूरत लग रही है, जबकि दूल्हे की पर्सनालिटी उससे मेल नहीं खा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मिली ऐसी प्रतिक्रिया
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @hanumanrawat513 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे अब तक 7 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, "एटिट्यूड वाली लड़कियों के साथ ऐसा ही होता है।" वहीं, दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, "सच में, सैयां सुपरस्टार ही हैं।" किसी ने हंसते हुए लिखा, "35 वॉट को 100 वॉट का चार्जर मिल गया।" तो एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "धरती संकट में है।" हालांकि, दूसरी ओर कई लोग दुल्हन के कॉन्फिडेंस की भी खूब तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मिली ऐसी प्रतिक्रिया
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @hanumanrawat513 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे अब तक 7 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, "एटिट्यूड वाली लड़कियों के साथ ऐसा ही होता है।" वहीं, दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, "सच में, सैयां सुपरस्टार ही हैं।" किसी ने हंसते हुए लिखा, "35 वॉट को 100 वॉट का चार्जर मिल गया।" तो एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "धरती संकट में है।" हालांकि, दूसरी ओर कई लोग दुल्हन के कॉन्फिडेंस की भी खूब तारीफ कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Hanuman Rawat (@hanumanrawat513)


लोगों ने की दुल्हन के कॉन्फिडेंस की तारीफ
आज के दौर में शादी के वीडियो सिर्फ यादें संजोने के लिए नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर मनोरंजन का अहम जरिया बन चुके हैं। ऐसे वीडियो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं और लोग इन पर मजेदार प्रतिक्रियाएं देने से खुद को रोक नहीं पाते। लोगों का कहना है कि अगर किसी इसकी जगह किसी अमीर खानदान की लड़की होती तो लोग उसकी तारीफ करते नहीं थकते, लेकिन यही काम अगर कोई गरीब लड़की करे तो वह मजाक का पात्र बन जाती है। आज के लोगों को अपनी सोच बदलने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed