{"_id":"686b49f3f59d3641570e7534","slug":"the-bride-and-groom-were-about-to-make-a-grand-entry-when-suddenly-a-gorilla-appeared-video-goes-viral-2025-07-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: दूल्हा-दुल्हन करने वाले थे ग्रैंड एंट्री तभी अचानक से सामने आया गोरिल्ला, मेहमानों के छूटे पसीने","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: दूल्हा-दुल्हन करने वाले थे ग्रैंड एंट्री तभी अचानक से सामने आया गोरिल्ला, मेहमानों के छूटे पसीने
Mon, 07 Jul 2025 09:45 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 07 Jul 2025 09:45 AM IST
सार
Viral Video: आमतौर पर शादी में दुल्हन की एंट्री पर सभी की नजरें टिकी रहती हैं और डेकोरेटर भी हर बार कुछ नया करने की कोशिश करते हैं ताकि एंट्री खास बन सके। दुल्हन के आते ही बाराती और घराती खुश हो जाते हैं और माहौल और भी शानदार बन जाता है।
विज्ञापन
शादी में की गोरिल्ला ने एंट्री
- फोटो : इंस्टाग्राम @cafe_4_u_jabalpur_home_science
विस्तार
हर शादी में कपल्स चाहते हैं कि उनकी एंट्री सबसे हटकर और यादगार हो। जैसे ही शादी की तारीख तय होती है, दूल्हा और दुल्हन दोनों अपने-अपने तरीके से तैयारियों में जुट जाते हैं। दूल्हा बारात की धमाकेदार तैयारी करता है तो दुल्हन अपनी ग्रैंड एंट्री को खास बनाने के लिए अलग-अलग आइडिया ढूंढती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन की एंट्री कुछ ऐसी हुई कि मेहमानों की हालत ही खराब हो गई। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी खबर के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
आमतौर पर शादी में दुल्हन की एंट्री पर सभी की नजरें टिकी रहती हैं और डेकोरेटर भी हर बार कुछ नया करने की कोशिश करते हैं ताकि एंट्री खास बन सके। दुल्हन के आते ही बाराती और घराती खुश हो जाते हैं और माहौल और भी शानदार बन जाता है। लेकिन कई बार ये अनोखे प्लान ऐसे बन जाते हैं कि लोग देख कर चौंक जाते हैं। इस वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां दूल्हा-दुल्हन के आने का इंतजार कर रहे लोगों के सामने अचानक गोरिल्ला पहुंच गया।
विज्ञापन
View this post on Instagram
A post shared by Cafe 4 u jabalpur (@cafe_4_u_jabalpur_home_science)
विज्ञापन
दुल्हन की एंट्री देख लोग हुए शॉक
वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि कई डांसर जोरदार परफॉर्मेंस देते हुए एंट्री करते हैं। करीब 20-25 डांसर पूरे जोश से नाचते नजर आते हैं और माहौल को जबरदस्त बना देते हैं। ये देखकर सभी को लगता है कि अब दुल्हन अपनी एंट्री लेगी। बड़े-बड़े शादी समारोहों में इस तरह के डांसर्स अक्सर एंट्री को और ग्रैंड बनाने के लिए बुलाए जाते हैं। लेकिन तभी दरवाजे से दुल्हन की जगह गोरिल्ला के वेश में कोई अंदर आता है, जिसे देख कर मेहमान हक्का-बक्का रह जाते हैं।
गोरिल्ला ने भी की एंट्री
गोरिल्ला बनकर आया शख्स जैसे ही एंट्री करता है, तुरंत मेहमानों की तरफ दौड़ लगाता है। इस अचानक हुए ड्रामे से लोग डरकर इधर-उधर भागने लगते हैं। लेकिन थोड़ी ही देर में गोरिल्ला वहां नाचने लगता है और माहौल में हंसी-ठिठोली शुरू हो जाती है। लोग पहले डर जाते हैं और फिर उस एंट्री को एंजॉय करने लगते हैं।
लोगों ने वीडियो पर दिए ऐसे रिएक्शंस
यह मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर cafe_4_u_jabalpur_home_science नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को देखकर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं और इसे सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा कि एंट्री का आइडिया शानदार था लेकिन गोरिल्ला लाने की क्या जरूरत थी? वहीं दूसरे ने कहा कि उन्होंने जिंदगी में पहली बार ऐसी यूनिक एंट्री देखी। किसी और ने कमेंट किया कि इस एंट्री ने मेहमानों को पहले डरा दिया और फिर हंसने पर मजबूर कर दिया।