{"_id":"68353de4a3e8ee16900fa92e","slug":"the-boys-were-fishing-in-the-middle-of-the-dangerous-waterfall-video-goes-viral-on-internet-2025-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: सामने खड़ी थी मौत और मछली पकड़ रहे थे लड़के, वीडियो देख लोग बोले-जिंदगी से मोह भंग हो गया है क्या","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: सामने खड़ी थी मौत और मछली पकड़ रहे थे लड़के, वीडियो देख लोग बोले-जिंदगी से मोह भंग हो गया है क्या
Tue, 27 May 2025 09:52 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 27 May 2025 09:52 AM IST
सार
Viral Video: इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन लड़के एक बड़े चट्टान पर बैठे हैं और वह चट्टान एक तेज बहाव वाले झरने के बीचो बीच में है। पानी का प्रवाह इतना तेज है कि जरा सी चूक किसी को भी चट्टान से गिरा सकती है या बहा सकती है।
विज्ञापन
जान पर खेलकर लड़कों ने पकड़ी मछली
- फोटो : एक्स@picturesFoIder
विस्तार
सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियोज भी वायरल हो जाते हैं, जिसे देखकर हम काफी हैरान रह जाते हैं और ये सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आदमी सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। अब एक चौंकाने वाला वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तीन लड़के बेहद खतरनाक स्थान पर मछली पकड़ते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो ने दर्शकों को भी काफी कर दिया है और लोग हैरानी जताते हुए कह रहे हैं, “शायद इनको अपने जीवन से मोह भंग हो चुका है।” आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन लड़के एक बड़े चट्टान पर बैठे हैं और वह चट्टान एक तेज बहाव वाले झरने के बीचो बीच में है। पानी का प्रवाह इतना तेज है कि जरा सी चूक किसी को भी चट्टान से गिरा सकती है या बहा सकती है। फिर भी ये लड़के खतरे की परवाह किए बिना मछली पकड़ने में लगे हुए हैं। वीडियो देखकर यह साफ पता लगता है कि जिस जगह ये लड़के बैठे हैं, वहां किसी भी पल जान जोखिम में पड़ सकती है। बावजूद इसके, वे पूरे फोकस के साथ मछली पकड़ने में बिजी हैं। इस नजारे ने सोशल मीडिया पर लोगों की सांसें रोक दी हैं।
विज्ञापन
Kinda scary place to fish from 😬 pic.twitter.com/HdnMhRy9pK
— non aesthetic things (@PicturesFoIder) May 25, 2025
विज्ञापन
लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
यह एंटरटेनिंग लेकिन डरावना सीन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर खूब देखा जा रहा है। लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “इन लोगों को अपनी जान की कोई कीमत नहीं? इतनी खतरनाक जगह पर मछली पकड़ना कहां की समझदारी है।” एक दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, “लगता है अब इनकी जिंदगी मछली की तरह हाथ से फिसलने वाली है।” यह वीडियो @PicturesFoIder नामक सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया गया है। अब तक इसे 19 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 8 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
लोगों ने कही ये बातें
इस क्लिप में साहस और मूर्खता के बीच की बारीक रेखा साफ दिखाई दे रही है। तीनों लड़के झरने के बीच ऊंची और फिसलन भरी चट्टान पर बैठे मछली पकड़ रहे हैं। मछली पकड़ना उनके लिए जितना एंटरटेनिंग रहा होगा, उतना ही जानलेवा यह काम करना रहा होगा। लोगों का मानना है कि जीवन अनमोल है और उसे केवल वायरल होने के लिए खतरे में डालना समझदारी नहीं।