Prank Video: दोस्त के साथ प्रैंक कर के भाग रहा था लड़का और तभी हो गई ई-रिक्शा से टक्कर, लोग बोले- आया मजा
Viral Video: वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक अपने दोस्त के साथ एक प्रैंक प्लान करता है। वह दोस्त को एक दुकान के शटर पर हाथ रखने और पीछे की ओर झुकने को कहता है। जैसे ही उसका दोस्त ऐसा करता है, वह अचानक उसका हाथ हटा देता है, जिससे वह दोस्त संतुलन खोकर नीचे गिर जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कहते हैं कि इंसान को उसके कर्मों का फल जरूर मिलता है और कई बार ये बहुत ही जल्दी मिल जाता है। कुछ ऐसा ही एक वाकया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिला, जिसने न सिर्फ लोगों को हंसाया बल्कि उन्हें सोचने पर भी मजबूर कर दिया। वीडियो में एक लड़का मजाक करने की कोशिश करता है, लेकिन उसका ही मजाक उसी पर भारी पड़ जाता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी प्रैंक वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक अपने दोस्त के साथ एक प्रैंक प्लान करता है। वह दोस्त को एक दुकान के शटर पर हाथ रखने और पीछे की ओर झुकने को कहता है। जैसे ही उसका दोस्त ऐसा करता है, वह अचानक उसका हाथ हटा देता है, जिससे वह दोस्त संतुलन खोकर नीचे गिर जाता है। यह सब एक मजेदार पल जैसा लगता है, लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है जो वीडियो को स्क्रिप्टेड से अनस्क्रिप्टेड बना देता है।
कर्म ऐसे करो कि फल तुरंत मिल जाए 😂😂
— Reetesh Pal (@PalsSkit) July 14, 2025
दोस्त का मुंह फोड़ने चला था खुद का फोड़ लिया pic.twitter.com/fqZBptq3Sg
ई-रिक्शा ने टकरा जाता है लड़का
मजाक करने वाला लड़का तुरंत वहां से दौड़ता है, लेकिन सड़क पर दौड़ते वक्त वह सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा को नहीं देख पाता और सीधा जाकर उससे टकरा जाता है। टक्कर इतनी तेज होती है कि वह जमीन पर गिर जाता है। यह देखकर गिरा हुआ दोस्त भी घबराकर उसकी ओर दौड़ता है। वीडियो के अंत में लिखा होता है, “स्क्रिप्टेड वीडियो बनाते-बनाते अनस्क्रिप्टेड बन गया।”
वीडियो पर यूजर्स ने किए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो को एक सोशल मीडिया यूजर ने मजेदार कैप्शन दिया, “कर्म ऐसे करो कि फल तुरंत मिल जाए।” यह लाइन लोगों को इतनी पसंद आई कि वीडियो पर देखते ही देखते हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ गए। अब तक इसे 2 लाख 32 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। कमेंट्स में लोग अपनी-अपनी राय जाहिर कर रहे हैं। किसी ने लिखा, “ऐसे ही फल मिलना चाहिए, तभी लोग सुधरेंगे।” एक और यूजर ने कहा, “जैसी करनी वैसी भरनी।” एक मजाकिया कमेंट में लिखा गया, “अगर सबको ऐसा रिटर्न गिफ्ट मिले तो मजा आ जाए।” किसी ने तो यह भी लिखा, “कर्म करने जाता हूं, लेकिन हमेशा कांड हो जाता है।” वहीं, एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए कहा, “खुद के पैरों पर कुल्हाड़ी मारने को कहते हैं यही।”
कई लोगों ने पूछा लड़के का हाल
वीडियो के बाद कुछ लोग लड़के की हालत को लेकर भी चिंतित दिखे और पूछने लगे कि वह ठीक है या नहीं। इस पर वीडियो के क्रिएटर रितेश पाल ने बताया कि वह लड़का पूरी तरह से ठीक है और यह सब सिर्फ एक मजाक के तौर पर शूट किया गया था।