Viral Video: रेलवे ट्रैक पर रील बना रहा था लड़का, ट्रेन बार-बार दे रही थी हॉर्न, जैसे ही आई करीब फिर जो हुआ...
Viral Video: अगर आप भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं और रोजाना कुछ समय एक्टिव रहते हैं तो आपने जरूर ऐसे वीडियो देखे होंगे। इनमें कोई न कोई इंसान रील बनाने के चक्कर में ऐसी हरकत करता है जिससे उसकी जान भी जा सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज के समय में सोशल मीडिया हर किसी के जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है। लोग हर दिन कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। खासतौर पर इंस्टाग्राम और बाकी प्लेटफॉर्म पर रील बनाने का चलन तेजी से बढ़ गया है। यह रील की दुनिया लोगों के सिर पर इस कदर चढ़ गई है कि उन्हें हर जगह सिर्फ रील ही दिखती है। कई लोग तो समय और जगह की परवाह किए बिना रील बनाने लगते हैं। वहीं कुछ लोग तो इससे भी आगे बढ़ जाते हैं। उनके लिए रील इतनी बड़ी चीज बन जाती है कि वे इसके लिए अपनी जान को भी खतरे में डाल देते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह रील
अगर आप भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं और रोजाना कुछ समय एक्टिव रहते हैं तो आपने जरूर ऐसे वीडियो देखे होंगे। इनमें कोई न कोई इंसान रील बनाने के चक्कर में ऐसी हरकत करता है जिससे उसकी जान भी जा सकती है। फिलहाल सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने सबको हैरान कर दिया है।
आप क्या कहेंगे इसे हीरोपंती या पागलपंती?????
— Aarzoo (@Aarzoo3007) September 1, 2025
पूरा वीडियो देखें और अपनी राय ज़रूर दें.... pic.twitter.com/atmaIPF2nz
रेलवे ट्रैक पर लेट जाता है शख्स
इस वायरल वीडियो में दिखता है कि एक युवक रेलवे ट्रैक पर मौजूद है। शुरुआत में वह घुटनों के बल ट्रैक पर बैठा दिखाई देता है। वीडियो में ट्रेन के हॉर्न की आवाज साफ सुनाई देती है। तभी वीडियो बनाने वाला दूसरा शख्स उससे कहता है कि वह ट्रैक पर लेट जाए। लड़का उसकी बात मान लेता है और रेलवे लाइन के बीच में जाकर लेट जाता है। कुछ ही सेकंड बाद वहां से तेज रफ्तार से एक ट्रेन गुजर जाती है।
वीडियो देख दहल जाएगा दिल
यह देखना किसी के भी लिए दिल दहला देने वाला है। हालांकि, लड़का इस दौरान पटरी के बीच में लेटा होने के कारण बच जाता है और उसे कुछ नहीं होता। लेकिन ट्रेन गुजरने के बाद उसकी हरकत देखने लायक थी। वह खड़ा होकर ऐसे खुश होता है मानो उसने कोई बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया हो। उसकी खुशी देखकर साफ पता चलता है कि उसे इस खतरनाक हरकत पर गर्व महसूस हो रहा था। यह वीडियो एक्स पर @Aarzoo3007 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, "आप क्या कहेंगे इसे, हीरोपंती या पागलपंती?" इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 47 हजार से ज्यादा लोग देख चुके थे।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो देखने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। एक यूजर ने लिखा, "गधे भी इससे ज्यादा समझदार होते हैं।" दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "यह बहुत बड़ी पागलपंती है, जरा-सी गलती जान ले सकती थी।" तीसरे यूजर ने लिखा, "रील के चक्कर में जान दांव पर लगाना बिल्कुल भी ठीक नहीं है।" वहीं, एक और यूजर ने कहा, "हीरोगिरी का यह चक्कर किसी दिन जान पर भारी पड़ सकता है।"