Viral Video: दलदल में रील बनाकर हीरो बन रहा था लड़का, तभी अचानक जमीन में समा गया, जान पर बन आई बात
Viral Video: वायरल हो रहा यह वीडियो किसी दलदली इलाके का नजर आता है, जहां दो लड़के बैठकर सोशल मीडिया के लिए रील बना रहे होते हैं। इनमें से एक लड़का अपनी रील को ज्यादा अतरंगी बनाने के लिए स्टंट करने का फैसला करता है।
विस्तार
आज के दौर में सोशल मीडिया का क्रेज इतना बढ़ चुका है कि लोग कहीं भी और कभी भी वीडियो बनाकर वायरल होने की कोशिश में जुट जाते हैं। चाहे ट्रेन का सफर हो, बस का भीड़भाड़ वाला माहौल या फिर कोई सुनसान जगह, लोग बस मौका मिलते ही अपनी रील्स बनाने लगते हैं ताकि वे इंटरनेट पर हिट हो जाएं। इसके लिए कुछ लोग ऐसे-ऐसे जोखिम भरे स्टंट करते हैं, जो उनकी जान पर भी भारी पड़ सकते हैं। कई बार ये खतरनाक हरकतें खुद उनके लिए ही मुसीबत बन जाती हैं। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है और लोग सोशल मीडिया पर इस पर जमकर चर्चा कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल हो रहा यह वीडियो किसी दलदली इलाके का नजर आता है, जहां दो लड़के बैठकर सोशल मीडिया के लिए रील बना रहे होते हैं। इनमें से एक लड़का अपनी रील को ज्यादा अतरंगी बनाने के लिए स्टंट करने का फैसला करता है। पहले सब कुछ सही चलता है, लेकिन जैसे ही स्टंट का आखिरी हिस्सा आता है, उसके साथ ऐसा हादसा हो जाता है कि उसकी जान पर बन आती है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर आते ही सनसनी मचा दी और लोगों ने इस तरह के खतरनाक स्टंट करने की जरूरत पर सवाल खड़े कर दिए।
विज्ञापन विज्ञापन
दलदल में स्टंट करता है लड़का
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का अपने दोस्त के कंधे पर चढ़कर फ्लिप करने की कोशिश करता है और उसका इरादा होता है कि वह दलदल में लैंड करके वापस खड़ा हो जाएगा। हालांकि, जैसे ही वह फ्लिप पूरा करता है और जमीन पर गिरता है। वह सीधे दलदल में धंसना शुरू कर देता है। लड़का खुद को दलदल से बाहर निकालने की पूरी कोशिश करता है, लेकिन उसके सभी प्रयास नाकाम साबित होते हैं और वह गहराई में फंसता चला जाता है। यह नजारा देख किसी की भी रूह कांप जाए।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस हैरान कर देने वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर ‘rdx_rahish_kumar100k’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर आते ही जबरदस्त सुर्खियां बटोरी हैं। हजारों लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं और लाखों बार देखा जा चुका है। लोग वीडियो पर मजेदार और तंज भरे कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “भाई, जब स्टंट आता ही नहीं तो करने की जरूरत क्या थी?” वहीं दूसरे ने लिखा, “ये नुकसान तुम्हारा ही है और किसी का नहीं।” एक और यूजर ने कटाक्ष करते हुए लिखा, “स्टाइल मारने की कोशिश करोगे तो यही हश्र होगा।”