Viral Video: मैथ का आसान सा सवाल हल नहीं कर पाए मास्टर जी, जवाब लिखने के चक्कर में और उलझ गए, देखें वीडियो
Viral Video: इस वायरल वीडियो में व्हाइटबोर्ड पर लिखा है, 16 में से 9 घटाना है। यह सवाल इतना आसान है कि स्कूल का कोई भी छोटा बच्चा भी इसका जवाब दे सकता है। लेकिन वीडियो में दिखाई देने वाले व्यक्ति ने इस सीधे सवाल को इतने मुश्किल प्रोसेस से हल करने की कोशिश की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हर दिन सोशल मीडिया पर ढेरों वीडियो पोस्ट किए जाते हैं, जिनमें से कुछ ही ऐसे होते हैं जो खास अंदाज में लोगों का ध्यान खींच लेते हैं और देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। वायरल वीडियो कभी किसी की अनोखी सोच को दिखाते हैं तो कभी किसी की मजेदार या अजीब हरकत को। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें एक शख्स गणित का एक बेहद नॉर्मल सवाल हल करता नजर आ रहा है, लेकिन अंदाज ऐसा है कि लोग हैरान भी हो रहे हैं और हंसी भी रोक नहीं पा रहे। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वायरल वीडियो में व्हाइटबोर्ड पर लिखा है, 16 में से 9 घटाना है। यह सवाल इतना आसान है कि स्कूल का कोई भी छोटा बच्चा भी इसका जवाब दे सकता है। लेकिन वीडियो में दिखाई देने वाले व्यक्ति ने इस सीधे सवाल को इतने मुश्किल प्रोसेस से हल करने की कोशिश की कि वह खुद एक ही जगह पर बार-बार फंसता चला जाता है। सबसे पहले वह 16 और 9 को स्क्वायर के रूप में लिखता है फिर दोनों को बॉक्स में डालता है। इसके बाद उनका गुणा करता है और 12 को 12 से काट देता है। आखिर में वह फिर से उसी स्थिति में पहुंच जाता है, जहां से शुरुआत की थी। और यही दोहराव इस वीडियो को देखने लायक बना देता है।
विज्ञापन विज्ञापन
मैथ का सवाल हल नहीं कर पाए मास्टर
यह दिलचस्प वीडियो इंस्टाग्राम पर lafundurs नाम के पेज से शेयर किया गया है और अब तक इसे 7 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी खूब आ रही हैं। एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, “सर ये 10 नंबर में जरूर आएगा न?”। एक और यूजर ने लिखा, “थाला फॉर ए रिजन नहीं हो सकता क्या?”। किसी ने कमेंट किया, “ये समस्या सुलझाने का नहीं, उलझाने का तरीका है।” वहीं एक और व्यक्ति ने लिखा, “इस वीडियो को देखकर तो मेरी सारी मैथ ही गायब हो गई।” एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया, “सर दिख मत जाना अब कहीं।”
लोगों ने वीडियो पर ली चुटकी
इस वीडियो की लोकप्रियता ने एक बार फिर ये साबित कर दिया है कि सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिल जाता है। कभी एक सीधी बात को घुमा-फिराकर पेश करना भी लोगों को इतना एटरटेन कर सकता है कि वह वायरल कंटेंट बन जाए।