फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Teacher Checks Students Lunchboxes But One Child Steals the Show Video goes Viral

स्कूल में लंच बॉक्स की जगह थाली लेकर पहुंचा बच्चा, टीचर भी देखकर रह गया हैरान, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

Sat, 17 Oct 2026 02:58 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 17 Oct 2026 02:58 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक बच्चा स्कूल में लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर खाना खाता नजर आ रहा है। बाकी बच्चों के छोटे लंच बॉक्स के बीच उसकी थाली देखकर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं और अपने स्कूल के दिनों को याद कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Teacher Checks Students Lunchboxes But One Child Steals the Show Video goes Viral
स्कूल में बच्चे ने खोला लंच बॉक्स या सजा ली पूरी थाली - फोटो : एक्स@ArtiNirmal19987

विस्तार

स्कूल में लंच ब्रेक का नाम सुनते ही बच्चों के चेहरे खिल उठते हैं। पढ़ाई के बीच यही वह वक्त होता है, जब बच्चे अपने दोस्तों के साथ बैठकर खाना खाते हैं। कोई घर से पराठे लाता है तो किसी के लंच बॉक्स में सैंडविच या दूसरी चीजें होती हैं। कई बच्चे तो दोस्तों के साथ अपना खाना शेयर करने का भी इंतजार करते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक बच्चे का लंच देखकर लोग हंस रहे हैं। बच्चा स्कूल में लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर पहुंच गया। उसकी थाली देखकर ऐसा लगता है, जैसे वह स्कूल नहीं, बल्कि घर पर बैठकर खाना खाने आया हो। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


 लंच बॉक्स चेक कर रहे थे टीचर, तभी दिखा कुछ ऐसा
वायरल वीडियो में एक टीचर बच्चों के लंच बॉक्स चेक करते नजर आते हैं। सभी बच्चे अपनी-अपनी जगह पर बैठकर खाना खा रहे होते हैं। किसी के पास छोटा लंच बॉक्स है तो कोई अपने खाने में व्यस्त दिखाई देता है। टीचर बारी-बारी से बच्चों का खाना देखते हैं। इसी दौरान एक बच्चे के सामने रखी थाली पर नजर जाती है। बाकी बच्चों के लंच बॉक्स के बीच उसकी पूरी थाली लोगों का ध्यान खींच लेती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


थाली में खाना खाते दिखा बच्चा
बच्चे के सामने थाली में खाना रखा हुआ है और वह आराम से अपने हाथों से खाना खाता दिखाई देता है। उसका अंदाज देखकर सोशल मीडिया यूजर्स को हंसी आ रही है। वीडियो को मजेदार अंदाज में शेयर किया जा रहा है और लोग इस बच्चे के लंच करने के तरीके पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

छोटे लंच बॉक्स के बीच बच्चे की थाली ने खींचा ध्यान
वीडियो में बाकी बच्चे अपने छोटे-छोटे लंच बॉक्स लेकर बैठे नजर आते हैं। कोई चम्मच से खाना खा रहा है तो कोई हाथों से। लेकिन इस बच्चे के सामने रखी थाली उसे सबसे अलग बना देती है। उसे देखकर ऐसा लगता है, जैसे उसने लंच के लिए घर जैसा पूरा इंतजाम कर रखा हो। बच्चा बिना किसी की परवाह किए आराम से खाना खाता नजर आता है। यही बात लोगों को पसंद आ रही है। हालांकि, वीडियो में बच्चे के लंच बॉक्स की जगह थाली लाने की वजह सामने नहीं आती है। इसलिए इसे लेकर किसी तरह का दावा करना सही नहीं होगा।


वीडियो देख लोगों को याद आए स्कूल के दिन
इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स को अपने स्कूल के दिन याद आ गए। एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि उसे अपने उस दोस्त की याद आ गई, जो इसी तरह खाना लेकर आता था। हालांकि, उसका दोस्त कभी थाली लेकर नहीं आया। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि लड़के ऐसे ही होते हैं। एक दूसरे यूजर ने बच्चे के खाने को लेकर कहा कि बच्चों को भरपेट खाना मिलना चाहिए। कुल मिलाकर, लंच बॉक्स के बीच थाली लेकर बैठे इस बच्चे का वीडियो लोगों को स्कूल के पुराने दिनों की याद दिला रहा है। यही वजह है कि वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

देवर की बारात में भाभी ने मचाया तहलका, भोजपुरी गानों पर लगाए ऐसे ठुमके, देखते रह गए बाराती

वायरल वीडियो: डांडिया खत्म होते ही लड़कियां लौटने लगीं ड्रेस, डिलीवरी एजेंट ने दिखाया पार्सलों का अंबार
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed